मेरठ में एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी मायके में रहकर पति को इमोशनल तौर पर प्रताड़ित कर रही थी। ससुरालवालों ने उस पर झूठा केस करा दिया था। इसके बाद वो लगातार फंसाने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद की जान ले ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखें घटनास्थल की तस्वीरें 20 साल पहले हुई शादी घर में 5 बेटियां मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन का है। यहां रहने वाले जान मोहम्मद (40) अपनी मां, पत्नी, 5 बेटियों, चारों भाईयों और उनके परिवार के साथ रहते थे। जान के सबसे बड़े भाई का नाम आस मोहम्मद, दूसरे नंबर पर जान मोहम्मद था। तीसरे नंबर पर मानु और चौथा सबसे छोटा भाई रहीस है। जान मोहम्मद की शादी 20 साल पहले जलालाबाद मुरादनगर की रहने वाली शहनाज के साथ हुई थी। दोनों के 5 बेटियां हैं। जान मोहम्मद होटलों में खाना बनाने का काम करता था। पत्नी ने तीन महीने पहले खाया था जहर मृतक जान मोहम्मद के भाई मानु ने बताया- मेरी भाभी शहनाज ने 3 महीने पहले खुद ब खुद तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन वो जिंदा बच गई थी। तबसे हमारा भइया ही उनका इलाज करा रहे थे। अभी 10 दिन पहले उनके मायके वाले भाभी को लेकर मुरादनगर चले गए। साथ ही तीन बेटियों को भी अपने साथ ले गई थी। वहीं 2 बेटियां यहां भईया के साथ के रह रही थीं। अब भईया के ससुरालवाले आए दिन उनको डरा रहे थे। उनसे कहते तुझे जेल में से नहीं निकलने देंगे। 25 साल के लिए जेल करा देंगे। तुम्हारा मकान बिकवा देंगे। भईया के मन में डर बैठ गया था उनके ससुरालियों ने पत्नी को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भईया के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया था। आए दिन ससुराल पक्ष भईया को परेशान करता और डराता- धमकाता था। इस तरह से उन्होंने मेरे भाई के मन में डर बैठा दिया। हम लोगों ने भईया को बहुत समझाया, लेकिन उसके दिल का डर नहीं निकला। डर के कारण ही मेरे भाई ने आज जहर पी लिया। सुबह लगभग 6 बजे भाई ने जहर पी लिया। जैसे ही हम लोगों को पता चला, हम उन्हें सबसे पहले मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो खत्म हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में कैमरे पर लाशों का सौदा: पोस्टमॉर्टम कर्मचारी-पुलिस की डील, बोले- एक लाश डेढ़ लाख में ‘महीने में 30 से 40 लाशें निकल जाती हैं। आप बहुत कम दे रहे हैं। अभी पुराना रिकॉर्ड देखा जाए… उस समय डेढ़ लाख का रेट चल रहा था। राममूर्ति वाले डेढ़ लाख रुपए देकर जाते थे।’ यह दावा है बरेली के पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारी सुनील का। यूपी के बरेली में लाशों का सौदा हो रहा है। दैनिक भास्कर के हिडन कैमरे पर सुनील कह रहा है- जो पैसे आप हमें दोगे, हम तो नमक के बराबर रखते हैं। बाकी पैसे ऊपर अधिकारी को देने पड़ते हैं। लाशों के इस सौदे में पुलिस भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…