मौलाना शहाबुद्दीन बोले- योगी की फिल्म ‘अजेय’ मुसलमान न देखें:शरियत के गुनहगार होंगे; UP में पहले दिन सिनेमाघर हाउसफुल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ आज शुक्रवार को रिलीज हो गई। पहले दिन लखनऊ, वाराणसी जैसे महानगरों में सिनेमाघर हाउसफुल रहे। हिंदूवादी संगठनों और युवाओं में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस बीच बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथित तौर पर फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा, मोदी-योगी पर बनी फिल्में मुसलमान न देखें। मुसलमानों का फिल्म देखना शरीयत की नजर में नाजायज और हराम है। फिल्म देखने वाला गुनहगार होगा। अब विस्तार से पढ़िए… मौलाना शहाबुद्दीन की 3 बड़ी बातें धर्म का सहारा लेकर कट्‌टरपंथी बातें करते हैं
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- दुनिया आज चांद-सितारों पर पहुंच गई है, लेकिन कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े लोग आज भी धर्म का सहारा लेकर कट्टरपंथी बातें करते हैं। मैं तमाम मुसलमानों से, नौजवानों से अपील कर रहा हूं। इस्लाम के जितने भी अनुयायी हैं चाहे महिलाएं हों, मर्द हों, बूढ़े हों, बच्चे हों, जवान हों। इन सबको मैं शरीयत की बात बता रहा हूं कि फिल्म न देखें। फिल्म देखना और दिखाना दोनों चीजें नाजायज और हराम हैं। शरीयत की नजर में फिल्में देखना हराम करार मौलाना ने कहा, यह फिल्म लहव-लैब, खेलकूद, नाच-गाना, डांस, ढोल-बाजा, नगाड़ा के दायरे में आता है। जो इस्लाम में हराम हैं। जो लोग ये भी फिल्म देखते हैं, वे नाजायज काम करते हैं। चाहे फिल्म किसी भी शख्सियत पर बनी हो। चाहे वो मोदी पर या योगी पर बनी है। फिल्म तो फिल्म है। शरीयत की नजर में वह नाजायज और हराम है। खुदा की बारगाह में मुजरिम
अगर कोई शख्स देखता है तो वह शरीयत के कटघरे में खड़ा होगा। खुदा की बारगाह में वह मुजरिम करार दिया जाएगा। इसलिए मैं तमाम लोगों से शरीयत की रोशनी में अपील कर रहा हूं कि लोग अमल करेंगे। तो सवाब मिलेगा और अगर अमल नहीं करेंगे तो गुनहगार होंगे। अब फिल्म की बात… अजेय मूवी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। रवींद्र गौतम की निर्देशित यह मूवी शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। मूवी में अनंत जोशी ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा ​​भी हैं। दोपहर 1 बजे तक एक करोड़ कमा चुकी फिल्म लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में लोगों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म का पहला शो देखकर निकले लोगों का कहना था यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा देने वाली कहानी है, जो बताती है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी एक व्यक्ति अपने संकल्प और समर्पण से बड़ा बदलाव ला सकता है। इसकी शुरुआत ने दिखा दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी यह फिल्म लोगों के दिलों को गहराई से छू रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजेय मूवी ने फर्स्ट डे रात 10 बजे तक करीब 20 लाख कमाई की है। …………… ये खबर भी पढ़ें… यूपी पुलिस को चैलेंज करने वाला रोहित गोदारा कौन?:दिशा पाटनी के घर फायरिंग कराई, मैकेनिक से बना फिरौती किंग बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए। इसके बाद रोहित गोदारा बौखला गया है। पढ़िए पूरी खबर