यूपी की बड़ी खबरें:अमरोहा में मुस्लिम महिला ने काली मंदिर में की पूजा; बोली- आध्यात्मिक अनुभव हुआ; मैं ठीक हुई

अमरोहा में मुस्लिम महिला का बुर्का पहने पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है। काली माता मंदिर पहुंची महिला ने मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो बुधवार शाम को सामने आया। वीडिया में बुर्का पहने एक महिला पूजा करते दिखाई दे रही है। महिला झुककर मूर्ति को प्रणाम कर रही है। वह बीमार दिखाई दे रही है। उसके बगल में बुर्का पहने दूसरी महिला उसे कुछ समझा रही है। महिला का कहना है- पूजा के बाद उसे अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हुआ। वह पूरी तरह से ठीक हो गई। हालांकि यह किस दिन का वीडियो है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामला जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर PET-2026 परीक्षा दो पालियों में 23 से 25 अक्टूबर तक होगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आयोग ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिए अलग से दी जाएगी। कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी, 5329 अभ्यर्थी हुए पास यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-III भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 5339 पद थे, जिनमें 5329 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 2585 सामान्य वर्ग, 1066 एससी, 147 एसटी, 1074 ओबीसी और 457 EWS वर्ग के अभ्यर्थी हैं। इसमें कटऑफ सामान्य वर्ग 65.75, एससी 54, एसटी 39.25, ओबीसी 64 और EWS 62.25 अंक रही है। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपना पूरा रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं। इलाहाबाद बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा में मूल्यांकन व्यवस्था बदली, विज्ञान-गृह विज्ञान में 30-30 नंबरों का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब कक्षा 10वीं में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। इसकी जगह यूपी बोर्ड खुद 30-30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा कराएगा। नई व्यवस्था के तहत छात्रों की अंकतालिका में प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 9 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह बदलाव शासन के 29 जनवरी 2026 के निर्देश के आधार पर परिषद के विनियमों में किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला- SC ने 4 दिन में 5 पेज का कंपाइलेशन मांगा, दूसरे दिन भी हुई बहस 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी सुनवाई जारी रही। करीब 11 बजे मामला बेंच के सामने आया तो आरक्षित अभ्यर्थियों ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ भटनागर अपना पक्ष रखने के लिए खड़े हुए। कोर्ट ने उन्हें फिलहाल सुनने से रोकते हुए कहा कि पहले अधिवक्ता राकेश द्विवेदी की बहस पूरी होगी। द्विवेदी पिछली सुनवाई से लगातार अपना पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई के दौरान जस्टिस एसवीएन भाटी ने पक्षकारों से दलीलों और दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से पेश करने को कहा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुनवाई के दौरान अलग-अलग दस्तावेजों की अलग-अलग फाइलें लाकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता। यहां पढ़ें पूरी खबर आकृति चौधरी पर NSA रद्द करने के HC के फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार, नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन में हुई थी गिरफ्तारी नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन से जुड़े मामले में DU की छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इसकी जानकारी दी। हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को आकृति की हिरासत का आदेश रद्द करते हुए उन्हें 5 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में यह मुद्दा उस समय उठा, जब गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के एक छात्र को CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- हमने आंदोलन किया, पुलिस ने जेल भेजा
प्रयागराज में आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा- वर्दी पहनने वाले लोग ही कानून-व्यवस्था को तार-तार कर रहे हैं, तो अपराध के आंकड़े कैसे दर्ज होंगे। जिन्होंने अपने हकों के लिए जंतर-मंतर तक आंदोलन किया, जेल गए और पुलिस का दमन झेला। आने वाले एक साल में उत्तर प्रदेश और इलाहाबाद का छात्र-नौजवान सरकार की तमाम गलतफहमियां दूर कर देगा। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के बैनर तले ‘GenZ Rising महाजुटान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान आईसा ने भर्तियों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार के विरोध में छात्रों को एकजुट होने का आवाह्न किया। पढ़ें पूरी खबर… संभल मंदिर-मस्जिद विवाद, SC में मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, वकील बोले- धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदल सकते संभल के श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद से जुड़े सर्वे के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। अब अगली सुनवाई पर हिंदू पक्ष अपनी दलीलें देगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने 18 मई 2024 को निचली अदालत के आदेश को सही ठहराया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मंगलवार, 8 सितंबर को जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने मस्जिद कमेटी की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि किसी धार्मिक स्थल, खासकर संरक्षित प्राचीन स्मारक के धार्मिक स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूजा स्थल कानून, 1991 और प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल तथा अवशेष कानून, 1958 के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि स्मारक का संरक्षण उसकी धार्मिक पहचान बनाए रखते हुए होना चाहिए। हुजेफा अहमदी ने साफ किया कि अगर कोई स्मारक मंदिर है तो उसे चर्च और अगर मस्जिद है तो उसे मंदिर में नहीं बदला जा सकता। मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत द्वारा सर्वे के लिए स्थानीय आयुक्त नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। अहमदी ने कहा कि दीवानी प्रक्रिया संहिता के तहत स्थानीय जांच का आदेश देने से पहले जरूरी कारण दर्ज किए जाने चाहिए थे, लेकिन निचली अदालत ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि सर्वे, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की मांग वाली अर्जी भी मस्जिद कमेटी को नोटिस दिए बिना एकतरफा तरीके से स्वीकार की गई। अहमदी ने कहा कि अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त का काम अदालत की मदद करना है, किसी पक्ष के लिए सबूत जुटाना नहीं। उन्होंने सर्वे के बाद हुई हिंसा का भी जिक्र किया, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर बांके बिहारी मंदिर में चांदी-सोने, पुराने नोटों की होगी जांच:भंडारियों की संख्या सीमित होगी, मथुरा में हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी का फैसला वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 19वीं बैठक मंगलवार देर शाम हुई। लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित कमेटी ऑफिस में करीब दो घंटे चली बैठक में 7 मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें भगवान के चांदी और सोने से बने सिंहासन, झूला, रथ और दूसरी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं होने का मुद्दा उठा। बैंक के लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपए के पुराने नोटों को लेकर भी जांच की बात कही गई। कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर भी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष और रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक कुमार ने की। सबसे पहले मंदिर में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने पर चर्चा हुई। अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर में भंडारियों के अलावा भी कुछ ऐसे लोग मौजूद रहते हैं, जो इसके लिए पात्र नहीं हैं। आरोप है कि ये लोग श्रद्धालुओं के दान को लेकर थैली में रख लेते हैं। 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इस व्यवस्था को लेकर आदेश दिए थे। अब इस पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। भंडारियों की संख्या भी सीमित की जाएगी। कमेटी का कहना है कि मंदिर में जरूरत से ज्यादा भंडारियों की आवश्यकता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में ठेकेदार ने बच्ची से रेप किया:धमकी दी- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा, घर में किया था शटरिंग का काम गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के घर पर दो और साथियों के साथ शटरिंग का काम किया था। बाद में सामान लेने गया तो बच्ची को अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती रेप किया। धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के चंपाराण पश्चिमी बेतिया थाना चनकपट्‌टीया हरिपुर बकूला निवासी राकेश उर्फ सिकंदर राम के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। वहीं दूसरे आरोपी ठेकेदार पवन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला रामगढ़ताल थाने का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अगस्त महीने से उनके घर पर शटरिंग का काम चल रहा था। इसका ठेका पवन नाम के व्यक्ति ने ले रखा था, जो अपने दो साथियों के साथ काम कर रहा था। पीड़िता के पिता बाहर काम करते हैं और मां कैंटीन चलाती हैं। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को ठेकेदार पवन अपने दो साथियों के साथ अपना सामान लेने घर पर आया। उस वक्त घर पर 13 साल की नाबालिग अकेली थी। FIR के मुताबिक, पवन का साथी राकेश मदद के बहाने नाबालिग को कमरे में कूलर निकलवाने के लिए बुलाकर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्त रेप किया। पढ़ें पूरी खबर सिंगर अंकित हत्याकांड में फरार शार्प शूटर्स की धमकी, लिखा- दो मर्डर और होंगे; दो-दो लाख होगी इनाम की रकम सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तरफ से एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है। ये धमकी सत्यम की तरफ से दी गई है। जिसमें लिखा है- दो मर्डर और होंगे। भूल न जाना, वो दिन दूर नहीं। इन दोनों फरार शूटर्स पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। दोनों पर अभी एक-एक लाख रुपये का इनाम है, जिसे बढ़ाकर दो-दो लाख रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए एडीजी ने डीजीपी को पत्र भेजा है। इधर, हत्याकांड की जांच अब कई गैंगों के नेटवर्क तक पहुंच गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हरियाणा के बाबा, 007 और 001 नाम से सक्रिय गिरोह गोगी गैंग से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, इन गिरोहों के सदस्य एक-दूसरे के संपर्क में हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि इन गिरोहों का मुख्य ठिकाना सोनीपत के आसपास है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी फरार शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की जांच के दौरान यह कनेक्शन सामने आया। करीब नौ बदमाश गोगी गैंग के लगातार संपर्क में बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन गिरोहों से जुड़े कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हो सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस उनके मोबाइल नंबर, आपसी संपर्क, लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख रही है। अब इस मामले में बॉक्सर गैंग का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर बिजली उपभोक्ताओं के पैसे से अफसरों की मौज, रिटायर होने वाले डायरेक्टर घूम आए दुबई–यूएई उत्तर प्रदेश में आम बिजली उपभोक्ताओं की जेब से जा रहे पैसों पर पावर कॉरपोरेशन के आला अधिकारी ‘इंटरनेशनल स्टडी टूर’ के नाम पर विदेश की सैर कर रहे हैं। कॉरपोरेशन के वितरण निदेशक ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी और निदेशक सीपी दीपक रायजादा 1 से 3 सितंबर तक दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करके लौटे हैं। गंभीर सवाल यह है कि ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी आगामी 10 अक्टूबर को सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले हैं। ऐसे में रिटायरमेंट से ठीक एक महीने पहले किए गए इस ‘स्टडी टूर’ के अनुभव का विभाग को कोई फायदा मिलना मुमकिन नहीं है। दैनिक भास्कर ने ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी से इस विदेशी टूर पर बात की तो उन्होंने मीटिंग की बात कह कॉल कट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… सरकारी डॉक्टर अब 70 साल तक कर सकेंगे नौकरी, डिप्टी सीएम बोले- जल्द आदेश आएगा यूपी में सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से अपनी सेवाएं दे सकेंगे। अभी सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव स्तर से इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं लंबे समय तक उपलब्ध होने से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस पहल से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़िए