पुलिस ने शव को निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल जीआरपी और आरपीएफ थानों से महज 100 मीटर की दूरी पर है। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। उस पर अमन सोनी नाम और गुजरात का पता दर्ज है। फिलहाल पुलिस बाकी शिनाख्त करने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर… दीवाली की लाइट उतारते समय पति-पत्नी की करंट से मौत:बेटी गंभीर झुलसी, महराजगंज में हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार
महाराजगंज में मंगलवार को करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों घर की छत पर दिवाली की सजावट में लगी झालर उतार रहे थे। इसी दौरान पति हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी और बेटी भी करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने बिजली बंद कराकर तीनों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी बेटी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कोठीभार थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में डंपर ने मासूम समेत 2 भाइयों को रौंदा:आधा सिर गायब, 10 मीटर तक बिखरे मांस के टुकड़े; मां के साथ आ रहे थे प्रयागराज में डंपर ने 3 साल के मासूम समेत बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां घायल हो गई। डंपर का पहिया बड़े भाई के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसका आधा सिर गायब हो गया भाइयों के मांस के लोथड़े सड़क पर करीब 10 मीटर तक बिखर गए। मां दोनों बेटों के शवों को गोद में लेकर रोती रही। गांव वालों ने पीछा कर डंपर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घूरपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
धूमनगंज के पीपलगांव निवासी राकेश की पत्नी शांति देवी (45) सोमवार को अपने बड़े बेटे प्रियांशु (18) और सबसे छोटे बेटे शिवांशु (3) के साथ परसरा गांव में हो रही ‘शिव चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां किसी बात को लेकर शांति देवी का एक महिला से विवाद हो गया।
नाराज होकर शांति देवी पैदल ही घर के लिए निकल पड़ीं। कुछ देर बाद प्रियांशु अपने 3 वर्षीय छोटे भाई शिवांशु को बाइक पर बैठाकर मां को ढूंढते हुए पचखरा गांव के पास पहुंचा। बेटों ने मां को बाइक में बैठाया। शांति देवी शिवांशु को गोद में लेकर बाइक में बैठ गईं। बाइक से मां और बेटे घर के लिए निकले। पचखरा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शांति देवी 5 फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनकी गोद से छिटक कर शिवांशु सड़क पर गिर गया। शांति का बड़ा बेटा प्रियांशु भी सड़क पर गिर पड़ा। भागने के दौरान डंपर दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का पहिया प्रियांशु के सिर के ऊपर से गुजर गया। पढ़ें पूरी खबर
सीतापुर में डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 3 दोस्तों की मौत: ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 2 गंभीर घायल सीतापुर में मंगलवार सुबह डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में उस पर सवार 3 दोस्तों गोविंद (22), नीलू (22) और आकाश (18) की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सुशील कुमार और विकास घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग लखनऊ में मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसा अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-24 पर हुआ। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली वाराणसी में छात्रा से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैनुद्दीन ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी की थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे BHU कैंपस से पकड़ा था। मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह अस्सी नाले के पास पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला मैनुद्दीन फिलहाल मिर्जापुर के नारायणपुर में रहकर ऑटो चलाता था। पढ़िए पूरी खबर…. कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, 7.11 लाख बोतलों की बरामदगी मामले में याचिका खारिज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 7 लाख से ज्यादा कोडीन कफ सिरप की बोतलें पकड़े जाने के मामले में आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने आरोपी शिवम द्विवेदी और अन्य की ओर से दायर रिहाई की याचिका (हैबियस कॉर्पस) खारिज कर दी। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट या कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, तो उसे गैर-कानूनी हिरासत मानकर रिहा करने की याचिका नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने साफ किया कि नशीले पदार्थों से जुड़े कानून (NDPS एक्ट) के तहत जब इतनी बड़ी मात्रा में माल पकड़ा जाता है, तो पुलिस या जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए 180 दिन का समय मिलता है। आरोपी के पास से कफ सिरप की 7,11,867 बोतलें बरामद हुई थीं। इसलिए जांच एजेंसी को उसे तय कानूनी समय तक हिरासत में रखने का पूरा अधिकार है। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में 13 जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले: प्रतीक्षारत अधिकारी को सोनभद्र में मिली तैनाती यूपी शासन ने पंचायती राज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 जिला पंचायत राज अधिकारियों (DPRO) का तबादला कर दिया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वेटिंग चल रहे एक अधिकारी को भी नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं, शासन ने सुल्तानपुर के अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमित DPRO की तैनाती होने तक जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने और इसकी सूचना शासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में पिकअप से टकराई बारातियों से भरी कार, सैनिक की मौत; दूल्हे का भाई समेत 8 लोग घायल फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर बारात में शामिल XUV कार की सामने से आ रही पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सैनिक विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी की बड़ी खबरें:महिला प्रधान के पति ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया, पत्नी शव से लिपटकर रोई
संभल में प्रधानपति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह सोमवार रात 9:15 बजे घर लौटे और सीधे कमरे में चले गए। वहां कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। आवाज सुनकर खाना बना रही प्रधान पत्नी और घरवाले दौड़कर पहुंचे। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान पत्नी पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर गुन्नौर के तरफरी गांव की है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है। पत्नी रूबी गांव की प्रधान हैं। 9 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दो बेटियां हैं। पढ़िए पूरी खबर…. हरदोई स्टेशन पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी, जेब से मिले आधार कार्ड पर पहचान की कोशिश जारी हरदोई रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिज की ग्रिल से एक युवक का शव लटका मिला। मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे युवक प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंचा। इसके बाद गमछे के सहारे फंदे से लटक गया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। इसके बाद दोनों थानों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।