उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक लेखाकार (असिस्टेंट ऑडिटर) और लेखा परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 1828 पद थे, लेकिन आयोग को केवल 1643 योग्य अभ्यर्थी ही मिले। इसके चलते सभी पद भर नहीं सके। सबसे ज्यादा चर्चा सहायक लेखाकार विशेष चयन की कटऑफ को लेकर हो रही है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 399 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 38 पद आरक्षित थे। आयोग के अनुसार SC वर्ग की कटऑफ मात्र 8 अंक रही, जबकि ST वर्ग की कटऑफ 20.25 अंक दर्ज की गई। इसका मतलब है कि कुछ SC अभ्यर्थी 8 अंक लाकर सहायक लेखाकार पद पर चयनित हो गए, जबकि ST वर्ग में 20.25 अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि आरक्षित श्रेणियों में पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कटऑफ बेहद नीचे चली गई। परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इस भर्ती को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मऊ में ग्रामीण बैंक में घोटाला, बैंक मैनेजर समेत 4 पर FIR; शव रखकर जाम लगाया मऊ के यूपी ग्रामीण बैंक में हुए घोटाले के मामले में मैनेजर और 3 फील्ड अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि मुद्रा लोन के नाम पर बैंक स्टाफ ने ही हेराफेरी की। इससे परेशान दुकानदार की 11 अगस्त को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद दुकानदार के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। व्यापारी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को भी मामला शांत नहीं हुआ। परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। दुकानदार की पत्नी शव वाहन के सामने लेट गई और लोन माफ करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अमिला की है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में डिप्टी CM केशव फहराएंगे तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के लिए मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में आयोजित समारोह में सहभागिता करेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में होने वाले समारोह में शामिल होंगे। सरकार की ओर से जारी आवंटन के अनुसार कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्रियों को विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री संबंधित जिले में आयोजित मुख्य समारोह में सहभागिता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया; 4 अरेस्ट लखनऊ में एक किशोर को कमरे में बंद करके पीटा गया। उसके बाद उसे नंगा करके गली में घुमाया गया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 5 पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना चौक इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को फेसबुक और एक्स पर ‘सेव लखनऊ’ नाम के अकाउंट पर यह वीडियो दिखा। वीडियो की जांच में किशोर की पहचान श्रावस्ती के धोबीपुरवा गिलौला के किशोर के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई, पिस्टल छीनकर दागी गोलियां मथुरा में मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के पास आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…. अवध-असम एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट शराब तस्करी में गिरफ्तार: बिहार में सप्लाई करता था, गोरखपुर में 15 बोतलों के साथ पकड़ा गया गोरखपुर में अवध-असम एक्सप्रेस में पुलिस ने एक कोच अटेंडेंट को 11.250 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से 15 बोतल शराब बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपी से शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दाम पर बेचता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 16 लाख की साइबर ठगी: सदमे में बुजुर्ग की मौत, बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा आगरा में साइबर ठगों ने विदेशी क्रिप्टो मार्केट में मुनाफे का लालच देकर एक बुजुर्ग से 16.17 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद सदमे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में उनके बेटे ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फतेहाबाद रोड के आईटीसी हार्मनी रेजीडेंसी निवासी होटलकर्मी नकुल शर्मा ने पुलिस को बताया- उनके पिता राकेश शर्मा सोशल मीडिया के जरिए ‘नाका सॉल्यूशंस’ (Naka Solutions) नामक संस्था के संपर्क में आए थे। सीताराम और उसकी कथित कंसल्टेंट साक्षी जायसवाल ने खुद को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था का प्रतिनिधि बताकर उनका विश्वास जीता, फिर ठगी की। पढ़िए पूरी खबर.. मायावती बोलीं– RSS आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा, CJP आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक किया बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि RSS आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा है। CJP के आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक कर लिया है। इसकी आड़ में संसद भी नहीं चल पा रही है। अब रांची में BJP भी वही कर रही है। मायावती ने कहा- मेरी देशभर के छात्रों, नौजवानों और Gen-Z से अपील की है कि सत्ता और विपक्ष के षड्यंत्र से दूर रहें। अपनी समस्याओं से निपटने के लिए राजनीतिक दलों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें। बसपा ने छात्रों और नौजवानों को कभी निराश नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर