यूपी के ग्रेटर नोएडा में करीब 11 हजार करोड़ रुपए से बना जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहली बारिश नहीं झेल पाया। यहां मंगलवार को भारी बारिश के कारण टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले रास्ते पर पानी भर गया। कर्मचारी पोछा लगाते नजर आए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- आप एयरपोर्ट बना रहे हो, उसमें पानी भर गया। एक्सप्रेसवे बना रहे हो, उसमें गड्ढे हो गए। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है। इससे पहले अखिलेश ने X अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा- ‘क्या अब एयरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार।’ सपा प्रमुख के तंज पर जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने पलटवार किया। बुधवार दोपहर 1 बजे वे खुद उसी जगह पर पहुंचे, जहां पानी भरा था। उन्होंने कहा- जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे और पानी ही नजर आते हैं। जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च, 2026 को किया था। कमर्शियल उड़ानें 15 जून 2026 से शुरू हुईं। इस पर 11,200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब जेवर विधायक की पूरी बात पढ़िए… जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा- एक समय ऐसा था, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ कागजों और चर्चाओं तक सीमित था। अब वही परियोजना जमीन पर उतर रही है और जेवर विकास की नई पहचान बन रहा है। उनके मुताबिक, इलाके में तेजी से काम हो रहा है और बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा- हम इंद्र देवता से प्रार्थना कर रहे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा बारिश हो, जिससे जलस्तर ऊपर आ सके। मैं उस जगह खड़ा हुआ हूं, जहां कल (मंगलवार) तस्वीरें पोस्ट की गईं और जेवर हवाई अड्डे पर यह दिखाया गया कि जलभराव हुआ है। हम जलभराव से इंकार नहीं कर रहे, लेकिन कल की मूसलाधार बारिश से ऊपर से जो पानी आया, वह इस हिस्से में भर गया था। लेकिन उसे 20 से 25 मिनट में निकाल दिया गया। और एयरपोर्ट स्टार्ट होने के बाद यह पहली बारिश थी, तो भविष्य में पानी इधर न आए, उसकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लेकिन जिन लोगों को गड्ढे नजर आते हैं और जो ऐसी कमियां खोजते हैं, उन्हें इस जेवर का विकास नजर नहीं आ रहा। उन्हें यह नजर नहीं आ रहा कि आज जहां मैं खड़ा हुआ हूं, वह दुनिया का एक बेहतरीन और भव्य हवाई अड्डा है जो आने वाले समय में इस पूरे देश की इकोनॉमी को बहुत बड़ी सौगात देगा। और यह एक ऐसी जगह है जो पूरे उत्तर भारत के नौजवानों के लिए असंख्य अवसर लेकर आएगी। देखिए, सोच सकारात्मक होनी चाहिए। आपके समय में तो जेवर में एयरपोर्ट आया नहीं, आपके समय में तो हमारी प्रदेश की इकोनॉमी दूसरे नंबर पर नहीं पहुंची, आपके समय में तो भ्रष्टाचार होता था, सड़कों पर गुंडाराज होता था। हमारी समझ में आ रहा है, लोगों की समझ में आ रहा है। अखिलेश को पानी की नहीं, एयरपोर्ट बनने की चिंता विधायक कहा- आपकी (अखिलेश यादव) चिंता एयरपोर्ट पर भरा पानी नहीं है, बल्कि आपकी चिंता यह है कि जेवर एयरपोर्ट कैसे बन गया? और जेवर आज दुनिया का बेहतरीन डेस्टिनेशन कैसे बन गया निवेश के लिए? तो मैं अपने उन भाइयों से आग्रह करना चाहता हूं कि इस प्रदेश में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है, अगर वह अपने हैंडल से उसे भी दिखाएंगे तो लोगों को अच्छा लगेगा। और यह उनकी कुंठा का परिचायक है कि वह सिर्फ़ गड्ढों को देखते हैं, टूटी सड़कों को देखते हैं। यह नहीं देखते कि इस प्रदेश में किस तरीके से हाइवे का जाल बिछाया गया, बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों की खुशहाली के लिए दिए गए हैं। मैं इस एयरपोर्ट के माध्यम से यही कहना चाहता हूं कि आने वाले समय में यह जेवर एयरपोर्ट दुनिया का एक ऐसा डेस्टिनेशन होगा। अब आप देखिए कि ग्रेटर नोएडा के लोग यहां 35 मिनट में पहुंच जाते हैं और अपने गंतव्य की ओर उड़ान भरते हैं। ऐसी सुविधा जो कभी हमने सोची भी नहीं थी। आगरा के लोग यहां से फ़्लाइट लेंगे, बरेली के लोग यहां से फ़्लाइट लेंगे। और जब गंगा एक्सप्रेसवे का ग्रीनफ़ील्ड लिंक बन जाएगा, तो आप सोचिए कि हिमालय की तलहटी में जितने भी हमारे जिले और उत्तराखंड हैं, वहां के लोग इस जेवर एयरपोर्ट का फ़ायदा उठाएंगे। 2001 में राजनाथ सिंह ने दिया था नए एयरपोर्ट का आइडिया ………………… ये खबर भी पढ़ें… रवि किशन ने ट्रोलिंग पर Gen-Z की जमकर तारीफ की:बोले- युवाओं ने पाताल से निकाला, इनके ब्रेन को सैल्यूट, मेरी बुद्धि काम नहीं कर रही मौन व्रत और बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने बुधवार को जेन-जी (Gen-Z) की जमकर तारीफ की। संसद परिसर में उन्होंने कहा- जेनजी ने मुझे निशब्द कर दिया है। मैं उनके ब्रेन को सैल्यूट करता हूं। इन लोगों ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़िए…