यूपी के शिक्षा मंत्री के रिसेप्शन में पहुंचे CM धामी:कल दिल्ली में दोनों भाइयों की शादी हुई थी, JLN स्टेडियम में आ सकते हैं पीएम मोदी

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में ग्रांड रिसेप्शन चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दोनों भाइयों को बधाई देने पहुंचे थे। रिसेप्शन में पीएम मोदी के साथ ही देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। संदीप सिंह और सौरभ की कल गुरुवार को दिल्ली के इसी स्टेडियम में शादी हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खुद दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। संदीप की शादी मेघना चौधरी जबकि सौरभ की शादी अंतरा त्यागी के साथ हुई है। दोनों भाइयों की शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली के ‘द लीला पैलेस’ होटल में हुए। परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार यहीं ठहरे हुए हैं। संदीप और सौरभ दोनों यूपी के सीएम कल्याण सिंह के पोते हैं। इनके पिता राजवीर सिंह (राजू भैया) एटा से बीजेपी के पूर्व सांसद रह चुके हैं।