योगी सरकार ने शुक्रवार को 28 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें ज्यादातर सीनियर आईपीएस हैं। 4 जिलों के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया है। काशी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डियो को एडीजी स्थापना लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ को नोएडा का कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा, दो एसएसपी की अदला-बदली की गई है। अयोध्या को गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद और मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या का जिम्मा दिया गया है। पूरी लिस्ट देखिए– 4 DIG बदले, सिर्फ एक आईजी ट्रांसफर प्रभारक चौधरी डीआईजी अलीगढ़ रेंज का तबादला डीआईजी लखनऊ रेंज, अभिषेक सिंह डीआईजी सहारनपुर रेंज का ट्रांसफर डीआईजी आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडेय को डीआईजी आगरा रेंज से डीआईजी अलीगढ़ रेंज, डीआईजी तकनीकी सेवाएं आशीष तिवारी का ट्रांसफर डीआईजी सहारनपुर रेंज के पद पर किया है। ट्रांसफर सूची में IG किरण एस. का भी नाम है। उनका तबादला पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ रेंज से पुलिस आयुक्त (CP), कमिश्नरेट, वाराणसी के पद पर किया गया है।