उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उष्ण लहर (लू) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जबकि 25 जिलों में अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना है। पूर्वांचल समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को बांदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां 43.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर में दोपहर बाद बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। IMD लखनऊ के अनुसार प्रदेश में मौसमी गतिविधियां फिलहाल छिटपुट स्तर तक सीमित हैं। कहीं-कहीं थंडरस्टॉर्म और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने और लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अभी उत्तर प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसी कारण मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है और प्रदेश में इसके प्रवेश के लिए परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के लिए लोगों को अभी लगभग एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। इन जिलों में है लू का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में जून से सितंबर के बीच 8% बारिश कम होगी
सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह बताते हैं- इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बरसेगा।