यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके असर से बुधवार रात से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत 30 शहरों में बादल छाए हैं। सुबह 5.30 बजे लखनऊ में रिमझिम बारिश शुरू हुई। 7 बजते-बजते तेज हो गई। मुजफ्फरनगर में इतनी बारिश हुई कि बीच बाजार सड़क धंस गई। 3 फीट गहरा और 7 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां-बेटी बह गई। महिला अपनी 8 महीने बच्ची को गोद में लेकर जा रही थी। बलिया-फतेहपुर में बिजली गिरने से एक-एक शख्स की मौत हो गई है। आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून लखनऊ पहुंच गया है। यह अयोध्या, बदायूं, मेरठ और लखनऊ से होकर आगे बढ़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटे में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून आने के बाद फिलहाल लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। आंधी-तूफान और बारिश के आसार बने रहेंगे। बहराइच-बिजनौर में सबसे ज्यादा बारिश, सड़कों पर भरा पानी इससे पहले, बुधवार को वाराणसी, प्रयागराज समेत 25 शहरों में बारिश हुई। आजमगढ़-बिजनौर में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। बहराइच में सबसे ज्यादा 113 मिमी, बिजनौर में 95 मिमी बारिश हुई। ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी और संभल-हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…