यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से वाराणसी और प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि लगभग 5 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर समेत 10 शहरों में हल्की बारिश हुई। बाकी जिलों में हल्की धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 71 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। 4 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 612 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि पिछले साल 4 सितंबर तक 619.7 मिमी. बारिश हुई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले अब तक सिर्फ 1% कम बारिश हुई है। बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्से के पास पहुंच गया है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मजबूत हुई हैं और कई इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन रही है। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…