गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए एमपी के सीएम मोहन यादव वाराणसी पहुंचे। वह मां गंगा के किनारे नमो घाट पर गोवर्धन पूजा के उत्सव में शामिल हुए। भगवान गोवर्धन के दर्शन किए। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा भाषण कभी-कभी अटपटा हो सकता है, लेकिन शिवनाथ जी दनादन अच्छे से AK-47 की तरह अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी के बनारस में इस उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। भगवान श्रीकृष्ण के विविध रूपों में गोवर्धन रूप का विशेष महत्व है। यह पर्व इंद्र का घमंड चूर करने और प्रकृति के प्रति प्रेम व संरक्षण का संदेश देता है। इससे पहले शहर में गोवर्धन पूजा पर भव्य शोभायात्रा निकली है। यह हथुआ मार्केट से लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंची। भायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और श्रीराम से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान भोले बाबा ने नरमुंड पहनकर श्मशान में डांस किया। वहीं उनके गणों ने मुंह से आग के गोले निकाले। ग्वाल-बालों की टोली और बनारसी लट्ठबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस आयोजन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी शामिल हुए हैं।