उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में PET-2026 परीक्षा के चलते आज, 30 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष डॉ. एसएन साबत ने इसकी पुष्टि की है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को 60 जिलों में PET परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शासन की ओर से संबंधित जिलों के DIOS (जिला विद्यालय निरीक्षक) और BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) को स्कूलों में छुट्टी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। लखनऊ समेत कई जिलों में DIOS ने आदेश जारी किए लखनऊ, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत कई जिलों के DIOS ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। लखनऊ के DIOS के मुताबिक, PET-2026 परीक्षा तीन दिन 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को हो रही है। 25 अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जा चुकी है। अब 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 से 25 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के भी आने की संभावना है। ऐसे में शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका है। इन जिलों में खुले रहेंगे स्कूल PET-2026 परीक्षा 60 जिलों में होगी। ऐसे में अंबेडकर नगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और वाराणसी में स्कूल खुले रहेंगे। पहले दिन 8.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी यूपी में 25 अक्टूबर को PET-2026 परीक्षा का पहला दिन था। प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले दिन 11.80 लाख अभ्यर्थियों में से 8.21 लाख ने परीक्षा दी थी। कुल 69.63% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली थी **************** यह खबर भी पढ़िए:- प्रयागराज में 5 करोड़ कैश जमीन में गड़ा मिला:3 नीले ड्रमों में भरी थीं 500-500 के नोटों की गडि्डयां, 40 पुलिसवालों ने घर घेरा प्रयागराज में जमीन के अंदर 5 करोड़ से ज्यादा रुपए गड़े मिले। यह रकम 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों के रूप में तीन नीले ड्रमों में भरी थीं। पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। वहीं, आयकर विभाग की टीम आज (29 अक्टूबर) इन नोटों की गिनती करेगी। मामला जिला मुख्यालय से 32KM दूर रामनगर गांव का बुधवार का है। पढ़ें पूरी खबर…