यूपी में तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। आज शुक्रवार सुबह से गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हो रही है। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 62 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की संभावना जताई है। देर रात लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, गोंडा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। फर्रुखाबाद की अनाज मंडी में 1 हजार से ज्यादा बोरी गेहूं भीग गया। पीलीभीत में बारिश के बाद हुए कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया। मैनपुरी में 100 से ज्यादा पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई।प्रदेश में औसतन 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिली। प्रदेश के औसत तापमान में 10-12 डिग्री की गिरावट हुई है। तीन दिन पहले यानी 27 अप्रैल को 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा बांदा का तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा, मथुरा समेत 10 जिलों में ओले गिरे। 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम की तस्वीरें देखिए- लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव अब खत्म हो गया है। 2 मई से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के 4 बड़े शहरों का हाल- आपके शहर में मौसम कैसा है, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-