यूपी में आज गर्मी से मिलेगी राहत:58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बांदा सबसे गर्म, 15 शहरों का पारा 40°C पार

यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। बावजूद इसके बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 45.6°C रिकॉर्ड किया गया। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। इस बीच, बरेली-बाराबंकी समेत कई जिलों में सुबह से ठंडी हवाएं चलीं। कानपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। इससे पहले, सोमवार देर रात झांसी में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। आसमान में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से मौसम बदलेगा। पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के करीब 58 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। तेज हवाएं चलेंगी। अगले 5 दिन मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और लू से कुछ हद तक राहत मिलेगी। तापमान 4°C तक गिरेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में दोपहर के वक्त लू चलने के साथ रात भी गर्म होने के आसार हैं। सबसे पहले मौसम की 5 तस्वीरें देखिए- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की 5 तस्वीरें… आपके शहर में गर्मी का क्या हाल है, बारिश कब होगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-