यूपी में नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को मौसम के 2 रंग नजर आए। पूर्वांचल में आंधी-बारिश के असर से गर्मी थोड़ी कम रही। वहीं, बुंदेलखंड में बांदा 47.4°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में सड़कों को ठंडा रखने के लिए पानी की बौछारें डाली गईं। अयोध्या में चलते-चलते ऑटो में आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 28 मई, गुरुवार को पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में ओले गिर सकते हैं। पूर्वी यूपी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। आंधी-बारिश से तापमान में 6-8°C तक की गिरावट आ सकती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-