बंगाल चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए जुट गया है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के पंच परिवर्तन के विचार के साथ हिंदुत्व को भी घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, समाज में जाति का भेद मिटाकर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना होगा। सभी जातियों का सम्मान होगा, उनके साथ किसी भी स्तर पर भेदभाव न हो, इसका ख्याल रखना होगा। मोहन भागवत संघ के पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल होने लखनऊ आए थे। निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिन रहकर मोहन भागवत ने प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन और संघ के कामकाज को बढ़ाने के सूत्र बताए। उन्होंने रविवार, सोमवार और मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग में शामिल 289 स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। परिवारों से संपर्क कर बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करें
संघ प्रमुख ने कुटुंब प्रबोधन के तहत एकल परिवार के बढ़ते चलन को रोककर पारंपरिक संयुक्त परिवार की व्यवस्था और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, परिवारों से संपर्क कर बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करें, उन्हें सनातन की शिक्षा भी दें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, जलवायु परिवर्तन का दौर चल रहा है, अत्यधिक तापमान बढ़ रहा है। इन समस्याओं को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना, अधिक से अधिक पौधे लगाना ही उपाय है। उन्होंने कहा, लोगों को अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध कराना भी आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करे। बौद्धिक सत्र में उन्होंने स्वयंसेवकों की जिज्ञासा का समाधान किया। वहीं, लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क करने, संघ का विचार उन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा अगर कोई व्यक्ति संघ से जुड़ना चाहता है तो उसे उसकी सुविधा और संघ की योजना के अनुसार जोड़ना चाहिए। महंगाई बढ़ने के कारण बताएंगे स्वयंसेवक सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख के प्रवास के दौरान बढ़ते महंगाई के मुद्दे, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने, वैश्विक मंदी पर भी मंथन हुआ। संघ के स्वयंसेवक जनता को बताएंगे कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की विश्वव्यापी समस्या है। विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में इसका असर कम है। महंगाई और मंदी के दौर में लोगों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। यूपी में पूरी ताकत लगाएगा संघ सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख ने पूर्वी क्षेत्र के संघ पदाधिकारियों के साथ संवाद में सरकार, संघ और भाजपा के बीच समन्वय पर भी बात की। उन्हें गत दिनों आयोजित समन्वय बैठक में लिए गए निर्णयों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब संघ और भाजपा पूरी ताकत यूपी में लगाएंगे। यूपी में सरकार बनना संघ और भाजपा के लिए सबसे जरूरी है। 75 साल की आयु में भी युवा स्वयंसेवक जैसे भागवत संघ प्रमुख ने कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल युवा स्वयंसेवकों की तरह ही दिनचर्या रखी। सुबह 4.30 बजे भागवत से लेकर रात दस बजे दीप विर्सजन तक वह शाखा में शामिल होने से लेकर व्यायाम, बौद्धिक सत्रों में शामिल रहे। भागवत अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान सरकार के किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से नहीं मिले। इससे पहले दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी। —————- यह खबर भी पढ़िए:- ‘फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसवाले तिल-तिलकर मरते हैं’:अखिलेश बोले- जाति देखकर बुलडोजर चलता है; BJP ने पूछा- इतना दर्द क्यों?
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में फेक एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, यूपी में एनकाउंटर एक बहुत बड़ा षडयंत्र है। सरकार में बैठे लोग अपनी ताकत का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, वो दिख रहा है। फर्जी एनकाउंटर करने वाले सरकार नहीं, गुनहगार हैं। जिस एनकाउंटर के पीछे मर्जी चली तो समझो वह फर्जी है। पढ़ें पूरी खबर…