यूपी में भाजपा विधायक ने 4 ई-रिक्शा खरीदे:पेट्रोल की कीमतें बढ़ी तो अखिलेश बोले- पहले ही कहा था साइकिल से बेहतर कुछ नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार से ही नई रेट लागू हो गए। लखनऊ में पेट्रोल अब 97.53 रुपए और डीजल 90.81 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। इधर, पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर भी यूपी में नजर आ रहा है। रामपुर में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने गुरुवार को 4 ई-रिक्शा खरीदे। अब वह गनर के साथ ई-रिक्शा से कार्यक्रमों में जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद डीएम अपने पूरे स्टाफ के साथ करीब एक किमी. पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे। मंत्री सुरेश खन्ना भी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, मुरादाबाद कमिश्नर ऑन्जनेय कुमार सिंह ने भी साइकिल चलाई। योगी सरकार ने दो दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप वर्चुअल होंगी।
यूपी के शहरों में डीजल-पेट्रोल की नई रेट जानिए नोट: सभी आंकड़े रुपए प्रति लीटर में हैं। पेट्रोल-डीजल से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…