यूपी में सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई जा रही है। शनिवार तड़के 4 बजे से 6 बुलडोजर मस्जिद को तोड़ने में जुटे हैं। एक हिस्सा गिराया जा चुका है। एहतियात के तौर पर 5 कंपनी PAC, RAF और पुलिस के 200 जवान तैनात हैं। पुलिस किसी को मस्जिद के पास जाने नहीं दे रही है। फिलहाल मस्जिद का 70 फीसदी हिस्सा तोड़ा जा चुका है। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट के आदेश पर हो रही है। कोर्ट ने मस्जिद को अवैध बताया था। इससे पहले, शुक्रवार रात 11 बजे अफवाह फैली कि प्रशासन मस्जिद को तोड़ने जा रहा है। इसके बाद भारी भीड़ जुट गई थी। तुरंत ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हटाया। कार्रवाई के खिलाफ सहारनपुर आ रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान इकरा इंस्पेक्टर और महिला दरोगा पर भड़क गईं। कहा कि आप हमें रोक नहीं सकते। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जल्दबाजी में की जा रही कार्रवाई ठीक नहीं है। इसे सरकार तुरंत रुकवाए। इस बीच, रात में ही सांसद इमरान मसूद फेसबुक लाइव आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई ऐसा काम न करे, जिससे आगे चलकर मुसीबतों का सामना करना पड़े। इसके खिलाफ हम लोग हाईकोर्ट जाएंगे। इसके बाद सुबह 4 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। 3 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…