यूपी में 2 और एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। पहला- विंध्य एक्सप्रेस-वे। यह प्रयागराज की सोनवार तहसील से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा। दूसरा- विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे। चंदौली-गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए यह 117 किमी लंबा बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में दोनों एक्सप्रेसवे के एलाइंमेंट को मंजूरी दी जाएगी। सीएम आवास पर सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार शाम करीब 8:30 बजे एजेंडा जारी किया। करीब 12 एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र बुलाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल नहीं है, लेकिन बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार जुलाई के अंतिम सप्ताह या 3 अगस्त से मानसून सत्र शुरू करने पर विचार कर रही है। 5 राज्यों से यूपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी यूपीडी के एक अधिकारी ने बताया- विंध्य एक्सप्रेस-वे प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर (सोनवार तहसील) से शुरू होगा। इसके बाद यह मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और चंदौली से होते हुए सोनभद्र तक जाएगा। यह यूपी को बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं से सीधे जोड़ेगा, जिससे अंतर-राज्यीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 22,400 करोड़ रुपए है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद प्रयागराज से सोनभद्र का सफर सवा तीन घंटे में पूरा हो जाएगा, इसमें अभी साढ़े छह घंटे तक समय लगता है। विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे चंदौली-गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर को विंध्य एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। 130 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दिल्ली से लेकर सीधे बिहार और मध्य प्रदेश की सीमा तक निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। अहम बातें पढ़िए… कैबिनेट के प्रमुख प्रस्ताव, जिन पर मुहर लग सकती है
***************** यह खबर भी पढ़िए:- राममंदिर चढ़ावा चोरी- योगी ने नई SIT को मंजूरी दी:आज ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- सरकार दोबारा SIT बनाए; राजनीति नहीं होनी चाहिए अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने का आदेश दिया है। सोमवार दोपहर 3:30 बजे सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने कहा- नए सिरे से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे। CJI ने कहा- ‘हम केवल सावधान करना चाहते हैं। इस मामले में राजनीति न करें। पहली नजर में यह दंड कानून के तहत अपराध का मामला लगता है। इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूरी ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए। बस हमारी यही बात है।’ पढ़ें पूरी खबर…