योगी सरकार ने 35 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। कई शहरों को नए सिटी एसपी मिले हैं। यूपी 112 की SP चारू निगम को गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। पहले भी IPS चारू इस कंपनी में सेनानायक रह चुकी हैं। चारू निगम इस समय प्रेग्नेंट हैं। यूपी 112 में आने से पहले चारू निगम सुल्तानपुर SP थीं। जब उन्हें वहां से हटाया गया तो X पोस्ट के जरिए दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा, सुल्तानपुर से विदाई लेते हुए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है। प्रेग्नेंसी के बावजूद सुल्तानपुर में बिताए अपने 197 दिनों के कार्यकाल के दौरान मैं जिले की जिम्मेदारी पूरी क्षमता के साथ संभालने में सक्षम थी। 2013 बैच की IPS चारू निगम फरवरी 2026 से सुल्तानपुर जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) थीं। 20 अगस्त को शासन ने उनका तबादला यूपी 112 में कर दिया। सुल्तानपुर में उनके 6 महीने के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। लिस्ट देखिए….
खबर अपडेट हो रही है…
खबर अपडेट हो रही है…