राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली-बदनाम किया जा रहा:SIT ने रात 2 बजे तक जांच की; डिंपल का दावा- अयोध्या ही नहीं और जगहों पर भी घोटाले हुए

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी पूनम ने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। टिन्नू वही हैं, जिनके घर से 3 दिन पहले छापेमारी में सोना मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी कीमत करोड़ों में है। टिन्नू को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दूसरे दिन मंगलवार को 11 घंटे तक मंदिर परिसर में जांच की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों, पुजारियों और बैंक अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्यों से चढ़ावा की गिनती कहां होती है, गिनती कौन-कौन करता है और फिर बैंक में कौन जमा करता है? इस पूरे प्रोसेस को समझा। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा- सिर्फ अयोध्या ही नहीं, जहां-जहां मंदिर कॉरिडोर का काम हुआ है, वहां घोटाले हुए हैं। हम चाहते हैं कि एक सही जांच समिति बनाई जाए और मामले की पूरी जांच हो। चढ़ावा चोरी को लेकर अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। मंगलवार को पुलिस के पास 3 शिकायतें की गईं, हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की है। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…