राममंदिर को उड़ाने की साजिश, यूपी का सुहैल गिरफ्तार:कर्नाटक में पेंटर बनकर छिपा था, ATS का दावा- पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में था

अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश कर रहे एक संदिग्ध आतंकी को ATS-NIA ने बुधवार शाम कर्नाटक से गिरफ्तार किया। युवक का नाम मोहम्मद सुहैल (22) है। वह यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है और कर्नाटक की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड यानी ATS ने दावा किया है कि सुहैल पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह पहचान छिपाकर कर्नाटक के दावणगेरे में रह रहा था। हालांकि, उसने पहचान कैसे छिपाई थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एजेंसियों को सुहैल के मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर, संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप और हथियारों के साथ फोटो मिले हैं। NIA और ATS के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे जल्द यूपी भी लाया जा सकता है। सुहैल मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह गांव का रहने वाला है। दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद मिला था सुराग सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जमीर खान (22) को दावणगेरे से और अल्ला बख्श (24) को तुमकुरु से गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने पूछताछ के दौरान सुहैल का नाम कबूला था। इसके आधार पर ATS ने उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुहैल सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था। पुलिस को सुहैल के मोबाइल फोन से क्या-क्या मिला?
अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुहैल ने राम मंदिर पर हमले की योजना को लेकर चर्चा करने की बात स्वीकार की है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसके मोबाइल फोन में हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके अलावा, उसके मोबाइल में पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले संपर्क नंबर और कुछ ऑडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनमें वह कथित तौर पर राम मंदिर पर हमले की बात करता हुआ सुनाई देता है। पूछताछ के लिए तुमकुरु ले जाया गया कर्नाटक के दावणगेरे जिले के एसपी शेखर एचटी के मुताबिक, सुहैल के बारे में उन्हें पहले से ही इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद दावणगेरे ग्रामीण सब-डिविजन के डिप्टी एसपी बसवराज, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और दावणगेरे क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। उसे दावणगेरे के बन्नीकोडु गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे पूछताछ के लिए दावणगेरे से तुमकुरु जिले ले जाया जा रहा है। ———————————– यह खबर भी पढ़ें… यूपी में हरियाणवी डांसर की कार पर हमला:रोते हुए बोलीं- लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, डंडे बरसाए, शीशे तोड़े यूपी में ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के बॉर्डर एरिया में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला हुआ। डिंपल ने दावा किया कि दो लड़कों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं- ‘बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…