अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे को SIT के सामने पेश हुए। उन्होंने लखनऊ कमिश्नर ऑफिस में बयान दर्ज कराया। दरअसल, उन्होंने दावा किया था कि उनके पास अयोध्या में जमीन घोटाले से जुड़े सबूत हैं। इसके बाद SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबर को मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने खारिज कर दिया है। गोपाल राव ने गुरुवार को दैनिक भास्कर से कहा कि चंपत राय ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने बताया- सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। SIT रिपोर्ट का इंतजार कीजिए। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दरअसल, गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर चंपत राय के इस्तीफे को लेकर दावा किया जा रहा था। कई पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इसे लेकर X पर पोस्ट किए थे। इसके बाद दैनिक भास्कर ने मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा से फोन पर बात की। बजरंग लाल बागड़ा ने भी कहा- चंपत राय से इस्तीफा लेने की बात गलत है। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…