अयोध्या के राम मंदिर परिसर में पुजारियों की ट्रेनिंग के लिए स्थायी पाठशाला बनाई जाएगी। देशभर के मंदिरों के लिए वैदिक और रामानंदी परंपरा के अनुसार पुजारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए इन पुजारियों को कैसे सिलेक्ट किया जाएगा? आवेदन कैसे लिया जाएगा? ये प्रारूप तैयार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बैठक में फैसला किया कि ये ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री होगी। बटुक की रहने और खाने की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ट्रस्ट करेगा। ट्रस्ट मान रहा है कि जब अयोध्या से प्रशिक्षित पुजारी देश-विदेश के मंदिरों में सेवा देंगे, तो यहां की धार्मिक परंपरा और पूजा-पद्धति को नई पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं का भरोसा भी बढ़ेगा। पहले 30 पुजारी तैयार हुए, अब बनेगी स्थायी पाठशाला ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि बताते हैं- राम मंदिर निर्माण के दौरान एक साल का पुजारी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। इसमें पूजा-पद्धति, वैदिक मंत्र, अनुष्ठान और धार्मिक विधियों का प्रशिक्षण देकर करीब 30 पुजारी तैयार किए गए थे। बाद में यह कार्यक्रम बंद हो गया था। अब ट्रस्ट ने इसे स्थायी रूप देने का फैसला किया है। अभी ये तय नहीं हुआ है कि मंदिर के किस हिस्से में यह पाठशाला तैयार होगी। जल्द ही ट्रस्ट के सदस्यों की सहमति से इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा। पाठशाला में क्या सिखाया जाएगा? यहां सिर्फ मंत्रोच्चार ही नहीं, मंदिर संचालन से जुड़ी पूरी व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुजारी देशभर के मंदिरों में सेवा दे सकेंगे। समिति की ये जिम्मेदारियां होंगी ट्रस्ट ने मंदिर की धार्मिक व्यवस्थाओं के लिए 9 सदस्यीय धार्मिक समिति भी बनाई है। इनमें 5 सदस्य अयोध्या के संत समाज से और 4 ट्रस्ट की ओर से होंगे- ट्रस्ट के बड़े फैसले भी जानिए पहली बार बनेगा आधिकारिक प्रवक्ता मीडिया के जरिए लोगों तक सही और नियमित जानकारी पहुंचाने के लिए ट्रस्ट ने पहली बार आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने का फैसला किया है। अब ट्रस्ट की ओर से सभी आधिकारिक जानकारी और स्पष्टीकरण एक ही माध्यम से जारी किए जाएंगे। ———————– ये खबर भी पढ़ें- राम मंदिर के CEO का नाम संघ-सरकार फाइनल करेगी, 40 दिन में 5500 लोगों के इंटरव्यू होंगे; जानिए सिलेक्शन प्रोसेस अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्थाएं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के बाद संभाल लेंगे। देशभर से 5500 लोगों ने CEO पद के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजे हैं। चयन समिति बहुत तेजी से सही व्यक्ति की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़िए…