रायबरेली में राहुल गांधी की बैठक का विधायक मनोज पांडेय ने बहिष्कार कर दिया। ‘दिशा’ बैठक में उन्होंने पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले मामले में निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। राहुल ने इसका समर्थन नहीं किया। इसके बाद मनोज पांडेय बैठक बीच में छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने कहा- राहुल गांधी का रवैया बहुत अड़ियल है। देश के पीएम की मां को बिहार में उनके मंच से गाली दी गई। ये देश की मांओं का अपमान है। मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। सपा ने हाल ही में उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले, सरेनी से सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व उनकी ब्लाक प्रमुख बहू शिवानी सिंह बैठक से वापस चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने पहले इनवाइट किया था। लेकिन जब वह पहुंचे तो उनको एंट्री नहीं की। दिशा (जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति) की बैठक प्रशासन कराता है। इसकी अध्यक्षता सांसद यानी राहुल गांधी कर रहे हैं। रायबरेली में कलेक्ट्रेट के बचत भवन में यह मीटिंग हो रही है। मीटिंग में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप राहुल गांधी के बगल में बैठे नजर आए। दिनेश प्रताप वही मंत्री हैं, जिन्होंने बुधवार को राहुल गांधी के दौरे का विरोध किया था। वह राहुल के रास्ते पर बैठ गए थे, जिस वजह से कुछ देर के लिए काफिले को रोक दिया गया था। जनता दरबार में 1000 लोगों से मिले राहुल गांधी
गुरुवार को रायबरेली दौरे का राहुल का दूसरा दिन है। सुबह NTPC गेस्ट हाउस में उन्होंने जनता दरबार लगाया। करीब 1000 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक दिव्यांग भाई की पीठ पर लदकर राहुल से मिलने पहुंचा। उसने सांसद से ट्राइसाइकिल मांगी। राहुल के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….