राहुल गांधी 2 दिन के रायबरेली-अमेठी दौरे पर आएंगे:मैरिज हॉल और सड़क का उद्घाटन करेंगे; लालगंज में महिलाओं से बात करेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी मंगलवार को दो दिन के यूपी दौरे पर आ रहे हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। राहुल मंगलवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रायबरेली जाएंगे। सबसे पहले बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा में मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे। फिर खीरों में जनसभा करेंगे। वह लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राहुल कल यानी 20 मई को भुएमऊ गेस्ट हाउस में ‘जनता दर्शन’ के जरिए आम जनता से मिलेंगे, जिसके बाद लोधवारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण और जनसभा करेंगे। इसके बाद अमेठी रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल अब तक 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। इससे पहले, राहुल 19 जनवरी 2026 को रायबरेली दौरे पर आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल का यह दौरा संगठन की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है। राहुल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…