लखनऊ में शादी से इनकार पर एक परिवार पर एसिड अटैक किया गया। आरोपी ने रविवार तड़के करीब 4 बजे घर में घुसकर युवती, उसके पिता और मां पर तेजाब फेंक दिया। तीनों झुलस गए। उन्हें KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शहनवाज उर्फ सानू उदयगंज में परिवार के साथ रहते हैं और कारपेंटर का काम करते हैं। आरोप है कि मन्ना नाम का युवक तड़के उनके घर में घुसा और युवती पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने शहनवाज और उनकी पत्नी पर भी तेजाब डाल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने शहनवाज की पत्नी पर चाकू से हमला किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने हमला किया। युवती की मां के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…