यूपी में सोमवार को नौतपा के पहले दिन मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिन भर जहां हीटवेव चली, वहीं रात में आंधी-बारिश आई। लखनऊ में देर रात करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। राहत आयुक्त के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बाराबंकी, बरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बहराइच में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। ओले और बिजली गिरने की संभावना है। सोमवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। झांसी में पारा 46°C तक पहुंच गया। जालौन में 45.8°C, आगरा में 45.5°C और प्रयागराज में 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। जौनपुर में गर्मी के बीच चलती बाइक में आग लग गई, हालांकि युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। लखनऊ में तेज धूप के बीच एक महिला सड़क पर चलते-चलते बेहोश हो गई। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए- 1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश का अलर्ट कैसे? मौसम विभाग ने बताया- यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इससे आंधी और बारिश की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। इससे तेज हवाएं, बिजली और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-