मथुरा-वृंदावन में यमुना उफान पर हैं। नदी खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर बह रही है। परिक्रमा मार्ग, घाट और रास्ते डूबे हुए हैं। वृंदावन की 25 कॉलोनियों के 2 हजार लोग सुरक्षित जगह पर शिफ्ट हो गए हैं। यहां 8 से 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। मथुरा के 54 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। 500 साल पुराने मदन मोहन मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, कात्यायनी मंदिर की दहलीज तक पानी पहुंच गया। केशीघाट भी नदी की धारा में डूबा दिख रहा है। परिक्रमा के रास्ते में बने आश्रमों में भी पानी भर चुका है। वृंदावन के लोगों ने 15 साल बाद बाढ़ का ऐसा भयावह रूप देखा है। दैनिक भास्कर ने ड्रोन की मदद से बाढ़ के हालात को समझा। ऊपर क्लिक करके बाढ़ का VIDEO देखिए…