आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले ट्रॉली बैग में मानव शरीर के 12 टुकड़े थे। 72 घंटे बाद आई पोस्टमार्टम के अनुसार, हत्या करने के बाद शव को कटर से काटा गया। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए। इसके बाद इन टुकड़ों को बैग में भर दिया। हाथ-पैर और पसलियों को तेजाब से जलाया था। इसके बाद ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया। ये टुकड़े महिला के हैं या पुरुष के, इसके लिए फोरेंसिक टीम ने DNA सैंपल लिए हैं। वहीं रेलवे पुलिस को चेन्नई रेलवे स्टेशन पर लगे एक CCTV में संदिग्ध लड़का-लड़की दिखे हैं। उनके हाथ में सेम यही बैग दिख रहा है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। दरअसल, 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाश के टुकड़ों से भरा ट्रॉली बैग मिला था। बैग से खून चूते हुए बाहर निकल रहा था। इसे देखते ही एक यात्री चिल्लाने लगा। इसके बाद बाकी यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। ट्रेन चेन्नई से नई दिल्ली जा रही थी। 72 घंटे बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट बैग से मिले मानव अंगों का डॉक्टरों और फोरेंसिक विशेषज्ञों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। करीब 72 घंटे बाद आई रिपोर्ट में सामने आया कि शव को किसी धारदार कटर से काटकर 12 हिस्सों में बांटा गया था। डॉक्टरों के अनुसार, बरामद अंग पूरे शरीर का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हैं। आशंका है कि शव के बाकी हिस्सों को भी आरोपियों ने कहीं और ठिकाने लगा दिया। CCTV में संदिग्ध युवक-युवती आए नजर जांच के दौरान जीआरपी की टीम चेन्नई पहुंची और वहां रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक और युवती उसी तरह का ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों की पहचान कराने के लिए चेन्नई पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस अब चेन्नई से आगरा के बीच आने वाले सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट CCTV फुटेज की जांच कर रही है। अब तक करीब 300 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा चुकी है। सिर्फ चेन्नई स्टेशन पर ही 80 से 90 कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। डीएनए रिपोर्ट से होगी मृतक की पहचान फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव महिला का है या पुरुष का। पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल सुरक्षित किए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान और जांच की दिशा स्पष्ट हो सकेगी। जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया- बैग ट्रेन में किसने रखा और हत्या कहां की गई, इसकी जांच जारी है। अभी तक आगरा या आसपास के किसी इलाके से शव के अन्य अंग मिलने की सूचना नहीं मिली है। जीआरपी ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ——————————— ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR:प्रयागराज और प्रतापगढ़ में टोल बैरियर तोड़े, धमकाया; कुचलने का प्रयास किया माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज पुलिस ने उमर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों और उनके ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रयागराज में पुलिस ने 28 गाड़ियों पर रविवार दोपहर 1:30 बजे FIR लिखी। नवाबगंज टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर जय प्रकाश यादव ने बताया- शनिवार की शाम उमर के काफिले की सभी गाड़ियां टोल बैरियर तोड़कर बिना फीस दिए निकल गईं। रोकने की कोशिश पर कर्मचारियों से मारपीट की गई। उन्हें कुचलने की भी कोशिश हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह किनारे होकर अपनी-अपनी जान बचाई। पूरी खबर पढ़िए…