शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने को अब परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की और मुख्यमंत्री तथा जनपदवासियों को बधाई दी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इससे पहले, 7 जुलाई को लखनऊ कैबिनेट की बैठक में शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। जलालाबाद को परशुरामपुरी नाम की पहचान मिलने के लिए करीब चार दशक से संघर्ष चल रहा था। 2021 में श्री परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति सहित कई सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों ने यह मांग उठाई थी। नगर का नाम बदलने के बाद भी थाने का नाम पुराना ही चल रहा था। इसके बाद लोगों ने जलालाबाद थाने का नाम भी बदलने की मांग उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को शासन को एक पत्र लिखा था, जिसमें बताया गया था कि नगर पालिका परिषद जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है, लेकिन थाने का नाम अभी भी जलालाबाद ही अंकित है।
सोमवार को वित्तमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जलालाबाद थाने का नाम परिवर्तित कर थाना परशुरामपुरी किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान परशुराम की पावन स्मृति से जुड़े इस नामकरण से क्षेत्र की गौरवशाली पहचान को नई प्रतिष्ठा मिलेगी। इसके लिए उन्होंने जनपदवासियों को भी बधाई दी। हालांकि, सीओ ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि थाने का नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इसकी पुष्टि आदेश आने के बाद ही हो पाएगी।