हाथरस के सासनी कोतवाली चौराहे पर राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ संपन्न होने पर हनुमान जी की आरती उतारी गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के मथुरा-हरिगढ विभाग अध्यक्ष मोहित बजरंगी, सासनी प्रखंड अध्यक्ष गणेश बजरंगी और हनुमान चालीसा प्रमुख एदल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल, मुनीश, विकास, करन, गोलू, सोमेश, जस्मीत, दीपक सोलंकी, निक्की, प्रिंस, गौरव, मोहित, पीयूष, लव, अनुज, मोनू, देवेन्द्र, गौरव, कपिल, अंशु, हरिशंकर, गोपाल, काना, भोला, चंदू, योगी, गौरांश, अभिषेक, योगेश, कृष्णा, भूपेंद्र, ऋषभ, कृष्णा, मयंक, अभिषेक, प्रवीण, राजू, अमरीश, प्रियांशु, दीपक, विशाल, भोला और केशव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय भक्तजन मौजूद थे।