हरदोई में निर्माणाधीन पुल का 70 फीट का स्लैब गिरा:2 मजदूर दबे, एक की मौत, क्रेन से उठाकर रखते समय फिसला, शारदा नहर पर बन रहा है

हरदोई में शारदा नहर पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का 70 फीट का स्लैब गिर गया। हादसे में 2 मजदूर दब गए। जिसमें से एक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब सोमवार सुबह पुल पर 70 फीट का सीमेंट स्लैब क्रेन से चढ़ाया जा रहा था। हादसे के बाद क्रेन-बुलडोजर से स्लैब हटाकर घायलों को निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सिधौली निवासी राहुल (30) और गेंदालाल (35) के रूप में हुई है। डीएम अनुनय झा ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे पुल को आरसीएल (RCL) कंपनी बनवा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले भी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए- अब विस्तार से जानें पूरा मामला NHI के असिस्टेंट इंजीनियर पुष्पेश यादव ने बताया लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत शाहाबाद से हरदोई के खेतुई गांव तक करीब 600 करोड़ का प्रोजेक्ट है इसी के तहत बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के पास ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। शाहाबाद से हरदोई तक यह प्रोजेक्ट नवंबर 2023 से शुरू हुआ था। जिसको नवंबर 2025 में पूरा हो जाना था, लेकिन हाई टेंशन लाइन की शिफ्टिंग की वजह से निर्माण कर अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस पुल को जरूरत क्यों पड़ी ग्राम सैदपुर के पास पहले से पीडब्ल्यूडी ने शारदा नहर पर फूल बना रखा है लेकिन वह एस आकार में है। इसलिए लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है कई हाथ से यहां हो चुके हैं इसको ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया हुआ है। इसके बाद यहां पर नहीं ने सीधा पुल निर्माण करने का निर्णय लिया इसीलिए यहां पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 29 मई को हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा था, 6 की हुई थी मौत 29 मई को हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब रात 2 बजे गिर गया था। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला था। करीब साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। उस वक्त अफसरों ने बताया था कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। पढ़ें पूरी खबर यूपी में पिछले 8 सालों में हुए पुल हादसों के बारे में पढ़िए —————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी-STF ने बिहार के बदमाश ललन सिंह को मार गिराया:2 दरोगा समेत 7 की हत्या में वांटेड था, दो भाई भी एनकाउंटर में मारे गए थे
सहारनपुर में बिहार के कुख्यात बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन को यूपी STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर बिहार और यूपी में दो दरोगा, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत 7 हत्याएं, डकैती और ATM कैश वैन लूटने जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। उस पर 1.25 लाख रुपये का इनाम भी था। पढ़ें पूरी खबर