गोरखपुर में सोमवार तड़के नाबालिग भाई ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी 16 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आई है। घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे बांसगांव थाना क्षेत्र में हुई मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। अमित के पिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है। खबर अपडेट की जा रही है…