हिंदू-लड़के से प्यार किया तो बेटी के 6 टुकड़े किए:बहन के साथ मिलकर बांके से काटा, लखनऊ की ट्रेन में रखा शव

लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बक्से के भीतर मिले शव की पहचान हो गई। शव कुशीनगर की रहने वाली 15 साल की लड़की बेबी शब्बा का था। हिंदू युवक से अफेयर के शक में पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की। बांके से शव के 6 टुकड़े किए। सिर को वहीं फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मोजिबुल्ला अंसारी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। बिग्गन अंसारी सेवरही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके बहन-बहनोई पडरौना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने हत्या करने के लिए नया बांका खरीदा था। वह बरामद हुआ है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 17 मई को लखनऊ में मिला था धड़ गाड़ी संख्या-15114 छपरा से गोमतीनगर के बीच चलती है। ट्रेन छपरा से 17 मई की शाम 5:45 बजे चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। S-1 कोच में सफाई के दौरान स्टाफ को एक संदिग्ध बैग और बॉक्स मिला। स्टाफ ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग के जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक लड़की का धड़ था। उसके हाथ-पैर बैग में एक पॉलीथीन में पैक थे।
लड़की रंग-बिरंगा सूट पहने थी लड़की रंग-बिरंगा सूट पहने थी। इसे देखकर आशंका जताई जा रही है थी कि वह किसी गांव की रहने वाली है। पहली नजर में देखने पर लग रहा था कि उसको धारदार हथियार से काटा गया है। बॉक्स में शव को कुछ इस तरह से पैक किया गया था कि खून के धब्बे अंदर ही रह गए। बाहर नहीं दिखे। हाथ-पैर भी पॉलीथीन में थे, उससे भी खून बाहर नहीं नजर आया। शिनाख्त के लिए टीम बनी, 800 सीसीटीवी से पुलिस आरोपी तक पहुंची छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन कुल 20 स्टेशनों से गुजरती है। यह ट्रेन करीब 12 घंटे में सफर पूरा करती है। लड़की के पहचान के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा ने 3 टीमों का गठन किया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी चारबाग प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह की टीम ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। टीम ने बोगी में सवार कुछ यात्रियों से पूछताछ की। रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल की गई। करीब 800 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उसमें तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन की संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। उसमें दो पुरूष और एक महिला गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिले बक्से को लाती दिखी। पुलिस ने उसकी पड़ताल की तो उन लोगों की पहचान पिपराघाट मुस्तकिल गांव के जयपुर टोला निवासी बिगन अंसारी पुत्र मजिस्टर अंसारी, थाना पडरौना के थिरकिया निवासी मोजिबुल्ला अंसारी और उसकी पत्नी नूरजहां के रूप में हुई। अब पढ़िए बाप का कबूलनामा… हिंदू युवक से अफेयर के शक में मार डाला पुलिस के मुताबिक, जयपुर टोला निवासी बिग्गन अंसारी पुत्र मजिस्टर अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बहन और बहनोई के साथ मिलकर बेटी बेबी शब्बा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसे शक था कि बेटी का किसी हिंदू युवक से अफेयर है। उसकी दो बड़ी बेटियां पहले ही हिंदू युवकों से लव मैरिज कर चुकी थीं। वह नहीं चाहता था कि छोटी बेटी भी हिंदू युवक से लव मैरिज करे। इस वजह से उसने बेटी को हिंदू युवक से बात करने पर मारा पीटा। इस पर बेटी ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। इस पर उसकी हत्या की साजिश रची। योजना के तहत पत्नी और बेटे को घर से बाहर भेज दिया। शव के 6 टुकड़े करके अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया पुलिस की पूछताछ में बिग्गन अंसारी ने बताया कि बहन-बहनोई के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने के लिए नया बांका खरीदकर लाया। तीनों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के 6 टुकड़े किए। पहचान न हो पाए इसके लिए सिर के भी टुकड़े किए। कुछ हिस्सों को पड़ोस के तालाब और कुछ को दूसरे स्थान पर फेंक दिया। धड़, पैर-हाथ को काटकर प्लास्टिक और कपड़ों में लपेटकर बक्से में रख दिया। तीनों ई-रिक्शा से संदूक लेकर तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां बक्से को छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में रख दिया। दूसरे कोच से तीनों नीचे उतर गए। तालाब से सिर के कुछ हिस्सा और बांका मिला बेटी की हत्या की बात कबूल करने पर बिग्गन अंसारी को लेकर रेलवे पुलिस और सेवरही पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को उसके गांव पहुंची। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से सिर का कुछ हिस्सा बरामद किया। घटना में इस्तेमाल बांका बरामद किया। उसके बाद उसकी बहन-बहनोई को भी गिरफ्तार कर लिया। जानिए मृतका के परिवार के बारे में…
आरोपी पिता बिग्गन अंसारी पहले विदेश रहता था। 5 साल पहले वापस आया था। अब घर रहकर ई-रिक्शा चलता था। अपने ही ई-रिक्शा से लड़की का धड़ ले गया था। मृतका बेबी शब्बा 3 बहनों में सबसे छोटी थी। 2 बड़ी बहनें प्रेम विवाह कर जा चुकी हैं। 2 छोटे भाई बड़ा 9 साल और छोटा 6 साल का है। बड़ा भाई कैंसर पीड़ित है। बेबी किसी लड़के से बात करती थी। बिग्गन दो बेटियों के लव मैरिज करने से पहले से ही आहत था। जब उसे पता चला कि बेबी का भी अफेयर है, तो उसने उसकी हत्या कर दी। बिग्गन की पहली बेटी खुशबू (24) भी काफी समय से लापता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी ने उसकी भी तो हत्या नहीं कर दी थी। दूसरी बेटी नरगिस (20) गांव के ही एक हिंदू युवक के साथ भाग गई थी। दोनों कहीं बाहर रहते हैं। ————— यह खबर भी पढ़िए… बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने मोहान-रायबरेली रोड जाम किया:वाहन डायवर्ट, रातभर पावर हाउसों पर बवाल; लाइनमैन की मौत लखनऊ में बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने आज, गुरुवार सुबह मोहान रोड और रायबरेली रोड जाम कर दिया है। मोहान रोड पर बुद्धेश्वर चौराहे के पास करीब 2 घंटे प्रदर्शन हुआ। आगरा एक्सप्रेस-वे को जाने वाले वाहनों को तिकुनिया रोड से डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें