लखनऊ में केन्याई नागरिक की सफल सर्जरी:तेज-असहनीय दर्द से जूझ रही थी युवती, 30 गुना कम आया खर्च
लखनऊ में गंभीर दर्द से जूझ रही केन्या की एक युवती का इलाज हुआ है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नैरोबी निवासी 38 साल की युवती की जटिल सर्जरी बेहद सस्ते खर्च में हुई है। मेडिकल यूनिवर्सिटी के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से सर्जरी कर युवती को बड़ी राहत दी है। […]