‘कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’ में एक यात्री का TTE से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। TTE ने ट्रेन में चल रही आगरा की GRP स्कवाड को बुलाया। स्क्वॉड के 3 सिपाहियों ने यात्री को पकड़ लिया। यात्री ने ग्वालियर में अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही परिजनों ने आगरा GRP स्क्वॉड के 2 जवानों अजय और गौरव को जबरन उतार लिया। इसके बाद अपने जानने वाले ग्वालियर GRP स्क्वॉड को बुलवाया। दोनों सिपाहियों को ग्वालियर GRP थाने में बंद करा दिया। आरोप है कि ग्वालियर GRP जवान अमित और दिनेश ने कहा कि यात्री के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई कर देंगे। अगर मामला रफा दफा करना है, तो यात्री को 20 हजार रुपए दो। नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पढ़ें पूरी खबर बरेली में 500 रुपए में DM-SSP के नाम की मोहर, फर्जी स्टांप बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार बरेली की कोतवाली पुलिस ने फर्जी मोहरें बनाने वाली गैंग पर एक्शन लेते हुए आरोपी अमानुद्दीन को गिरफ्तार किया है। ये गैंग 500-1000 रुपए में डीएम-एसएसपी और अन्य सरकारी अधिकारियों के नाम की मोहरें बाजार में बेचते थे। उसके पास से भारी मात्रा में फर्जी स्टांप, मोहर और थंब प्रिंट क्लोन बरामद हुए हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अब इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के लिए स्टांप बनाकर उनके नाम की फर्जी मोहर घर पर मशीन से तैयार करता और बाजार में बेचता था। तलाशी में उसके पास से 34 गैर-सरकारी और 10 सरकारी संस्थानों (जैसे- आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस बरेली, कैंट बोर्ड बरेली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्धनगर आदि) की फर्जी स्टांप मोहरें बरामद हुईं। पढ़ें पूरी खबर… अमरोहा में दोस्त ने सुपारी देकर कराई युवक की हत्या, 50 हजार में तय किया सौदा; 3 आरोपी गिरफ्तार अमरोहा पुलिस ने कलाकार आशीष की हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बंटी और उसके दो साथी बिट्टू व नरेश को पकड़ा गया है। घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर के जंगल की है। 11 अगस्त को बाजरे के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव की पहचान संभल जिले के रहने वाले आशीष के रूप में हुई। आशीष झांकियों में महिला कलाकार का काम करता था।जांच में पता चला कि आशीष का बंटी से अवैध संबंध था। पिछले 6 महीनों से आशीष ने बंटी से दूरी बना ली थी। पढ़ें पूरी खबर… बागपत से मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी ठगी करने इंजीनियर गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर लड़कियों से की धोखाधड़ी बागपत पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आर्मी अफसर बनकर महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के कुलदीप उर्फ नवीन सिंह के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मैट्रिमोनियल ऐप पर एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी का मेजर बताकर उससे ठगी की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है। प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से परेशान होकर ठगी का रास्ता चुना। शादी डॉट कॉम समेत कई मैट्रिमोनियल साइट्स पर नवीन सिंह के नाम से प्रोफाइल बनाई। उसके बाद करीब 20 लड़कियों को शादी का झांसा दिया। इनमें बागपत की एक लड़की से 2.73 लाख रुपए की ठगी की। पढ़ें पूरी खबर… झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में 4 बदमाश पकड़े, एक के पैर में गोली मारी झांसी में बदमाशों और पुलिस के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि 3 को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों ने गुरसराय थाना क्षेत्र में दो ट्रैक्टर चोरी किए थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के ट्रैक्टर, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया- गुरसराय से दो ट्रैक्टर चोरी हुए थे। बुधवार रात सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले बदमाश माेंठ से एरच की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इंद्री गांव के पास चेकिंग लगाई। ट्रैक्टर से पहुंचे बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश फायरिंग करने लगे। पढ़ें पूरी खबर… युवक को 6 सेकेंड में जड़े 20 थप्पड़, भीड़ ने चोर समझकर पीटा गाजियाबाद में बुधवार रात लोगों ने एक शराबी युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक हाथ जोड़ता रहा। बोलता रहा मैं चोर नहीं हू, चोर नहीं हूं। फिर भी लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी और उस पर थप्पड़ बरसाते रहे। युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो भी सामने आया है। 6 सेकेंड में शराब में धुत युवक को 20 थप्पड़ मारे गए। शिकायत के बाद अब पुलिस अब आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की। पढ़ें पूरी खबर… मुरादाबाद जेल में बंदी की मौत, पॉक्सो एक्ट में 10 महीने से जेल में बंद था मुरादाबाद जिला कारागार में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसेराम उर्फ आसाराम पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। आसेराम रामपुर जिले के चौकनी थाना सेनी का रहने वाला था। आसेराम को मुरादाबाद की थाना बिलारी पुलिस ने 28 अक्टूबर 2024 को मुठभेड़ के बाद न्यायालय में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। आसेराम पर बिलारी थाने में पॉक्सो एक्ट, अपहरण, धोखाधड़ी और जान से मारने की कोशिश समेत कई मुकदमे दर्ज थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे आसेराम जिला कारागार की टॉयलेट के बाहर बेहोश पड़ा हुआ था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…