यूपी की बड़ी खबरें:जातीय रैलियों पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- 12 साल पुराने आदेश का पालन कैसे करा रहे

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जातीय रैलियों के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जाति आधारित रैलियों को रोकने के लिए 11 जुलाई 2013 के आदेश का पालन कैसे किया जा रहा है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह सवाल अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान उठाया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पिछले 10 सालों में हुई जातीय रैलियों का विवरण मांगा है। (पूरी खबर पढ़िए) यूपी टीईटी की परीक्षा 29 और 30 जनवरी को यूपी में टीचर बनने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपी-टीईटी (UP-TET) की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 29 और 30 जनवरी, 2026 को होगी। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। पिछली बार यह परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को हुई थी। अब 4 साल बाद ये एग्जाम लिया जाएगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने 18-19 दिसंबर, 2025 और 29-30 जनवरी 2026 को कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा नहीं कराने के आदेश जारी किए हैं। दीपक कुमार के मुताबिक, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 15-16 अक्टूबर को प्रवक्ता भर्ती, 18-19 दिसंबर को प्रशिक्षित स्नातक और 29-30 जनवरी को यूपी TET परीक्षा का आयोजन रखा है। तीनों परीक्षाओं में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसलिए इन तीनों परीक्षाओं के दिन कोई अन्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाए। PET में सॉल्व कराते MBBS डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने दबोचा PET-2025 के दौरान लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पेपर सॉल्व करा रहे MBBS डॉक्टर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। दूसरे की जगह पेपर दे रहा बिहार का एक युवक पकड़ा गया। इसके बाद उसने सॉल्व कराने वाले MBBS डॉक्टर और एक तीसरे आरोपी को भी पकड़वा दिया। (पूरी खबर पढ़िए) नेपाल में 16 की मौत के बाद यूपी बॉर्डर पर अलर्ट, SSB कर रही चेकिंग नेपाल में युवा प्रदर्शन के दौरान 16 लोगों की मौत के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देवीपाटन रेंज के डीआईजी अमित पाठक ने सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले नेपाल से सटे हुए हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस इस सीमा की निगरानी करती है। सिद्धार्थनगर के ककरहवा बार्डर पर एसएसबी ने गाड़ियों की चेकिंग की। बलरामपुर में 21, श्रावस्ती में 16 और बहराइच में 36 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… योगी ने दिव्यांग को इलेक्ट्रॉनिक छड़ी दी, प्रयागराज के CRPF जवान ने सुनाई पीड़ा CM योगी ने सोमवार को लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ में 50 लोगों की शिकायतें सुनीं। सहारनपुर से आई महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जब वे राशन लेने गईं तो राशन डीलर अभद्रता करता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। CM ने चेताया कि हर जनसेवक आमजन से व्यवहार ठीक रखें। किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। प्रयागराज से आए CRPF के जवान ने भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर CM के समक्ष अपनी बात रखी। उनकी पीड़ा सुनकर योगी ने स्थानीय प्रशासन को जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। गाजीपुर से आए दिव्यांग उधम यादव ने पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप व आवास दिलाने को लेकर CM को प्रार्थना पत्र दिया। CM ने तत्काल उनकी समस्या के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। CM ने उधम यादव को इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भी दी। पढ़ें पूरी खबर… UP में 3 हजार से अधिक मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार, फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री बोले- अधिकारियों पर टिप्पणी अखिलेश की पुरानी आदत उत्तर प्रदेश में तीन हजार से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्हें एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर लोगों को आस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रमुख मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा। ये बातें यूपी सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को फिरोजाबाद में कहीं। वे यहां शिकोहाबाद में ठाकुरजी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा- योगी सरकार में आस्था और संस्कृति का सम्मान हो रहा है। सपा का शासनकाल गुंडाराज था। पर प्रदेश की पहचान अब गुंडाराज नहीं, बल्कि धर्म, पर्यटन और उद्योग से हो रही है। उन्होंने कहा अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना अखिलेश यादव की पुरानी आदत है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में फौजी को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर; पुलिस ने पैर में गोली मारी, बेटे ने सरेंडर किया झांसी में फौजी को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर का पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि, हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने सरेंडर कर दिया। एक माह पहले दोनों ने रिटायर्ट फौजी काे बुरी तरह पीटा था। तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पिता ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर अटैक में उसे गोली लगी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया है। मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र में भगवंतपुरा गांव के पास हुई है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में डॉक्टर से 2.50 लाख का साइबर फ्राड, FIR; बिना OTP भेजे ही 3 दिन में उड़ाए पैसे, 8 बार में किया ट्रांजैक्शन वाराणसी में एक डॉक्टर से साइबर जालसाजों ने 2.50 लाख का साइबर फ्राड कर डाला। इसकी जानकारी जब डॉक्टर को हुई तो पहले साइबर फ्राड हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर सूचना दी उसके बाद रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल रोहनिया पुलिस ने आईटी एक्ट 66D में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टर के दो बैंक अकाउंट हैं और दोनों पर यूपीआई चलाते हैं। दोनों अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में अखिलेश दुबे के भाई-भतीजी की तलाश में छापेमारी; सिविल लाइंस में करोड़ों की वक्फ संपत्ति कब्जाने के हैं आरोपी जेल में बंद अखिलेश दुबे के भाई सर्वेश और भतीजी की तलाश में ग्वालटोली पुलिस की टीम ने साकेत नगर स्थित घर में छापा मारा। दोनों घर से गायब मिले हैं। ग्वालटोली पुलिस ने 13 अगस्त को अखिलेश दुबे और भाई सर्वेश व भतीजी के साथ ही इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों के खिलाफ करोड़ों की वक्फ संपत्ति कब्जाने में एफआईआर दर्ज की थी। अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग; 50 फीट तक उठीं लपटें, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया लखनऊ में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 50 फीट ऊपर तक उठीं। लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने 5 गाड़ियों की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पाया। घटना गोसाईगंज कस्बे में रविवार रात करीब 12:50 बजे हुई। फायर बिग्रेड की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। करीब 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत; बेटे की हालत गंभीर, गुस्साई भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम मेरठ के मलियाना पुल के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया और कुछ देर तक जाम भी लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बसंत कुंज निवासी सुरेश कुमारी अपने बेटे विनीत के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थीं। हादसे में सुरेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका बेटा विनीत हादसे में बाल-बाल बच गया। पढ़िए पूरी खबर