झांसी में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, VIDEO:चैंबर में घुसकर थप्पड़ जड़े; चाकू से वॉर किया, सिर पर बोतल फोड़ी

झांसी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंदीप मैडिया पर सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। एक दर्जन के करीब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके केबिन में घुसकर मारपीट की। सामने आए वीडियो में बदमाशों ने छह सेकेंड में डॉक्टर को 11 थप्पड़ जड़ दिए। उन पर चाकू और कांच की बोतल से सिर पर वार किया। चैंबर में घुसकर मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि, भाग रहा एक बदमाश पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी, मां का इलाज कराने आया था लेकिन ट्रीटमेंट ठीक से नहीं होने से नाराज था इसलिए डॉक्टर पर हमला किया। घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पहले मरीज की छुट्टी कराई, फिर हमला बोला गणेश इन्कलेव निवासी डॉ. शुभदीप ने बताया-मैं और मेरा भाई डॉ. मंदीप मैडिया, संजीवनी हॉस्पिटल चलाते हैं। 6 सितंबर को चिरगांव के धमाना खुर्द के रहने वाले बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश देवी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनको बुखार की शिकायत थी। कान में दर्द होने पर 7 सितंबर को डॉ. हरेंद्र यादव ने देखा, तब पता चला कि कान में संक्रमण है। बलवंत का बेटा इलाज से नाखुश था। स्टाफ से भी इलाज को लेकर उलझ गया था। उनके साथ बदतमीजी की और धमकाया। सोमवार को वह दोबारा अभद्रता करने लगा। मेरे भाई डॉ.मंदीप ने पुलिस बुला ली। सुबह 11:30 बजे पुलिस ने आकर मरीज कमलेश को डिस्चार्ज करवा दिया। करीब 4 घंटे शिवदीप सिंह अपने करीब 13 साथियों के साथ हॉस्पिटल में आया। सभी अपना चेहरा कपड़े से बांधे थे। आते ही भाई मंदीप को बेरहमी से पीटने लगा। मारपीट में स्टाफ को चोट आई डॉ. मंदीप ने पुलिस को बताया- पिछले दो दिन से एक महिला मरीज मेरे यहां भर्ती था। उसके परिजनों को लगा कि तबीयत में सुधार नहीं हो रहा। मैंने कहा कि दवा धीरे-धीरे असर करती है। अगर आपको समझ में नहीं आ रहा तो अस्पताल बदल लो। इसके बाद बहस शुरू हो गई। मैंने पुलिस को बुलाया। परिजन मरीज की छुट्टी कराके उसे घर लिए गए। इसके बाद करीब 2 घंटे बाद 13 लोग मेरे चैंबर में घुस आए। सभी ने चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। गर्दन और पीठ पर मारा। कुर्सियां और मेज तोड़ दीं। आरोपी चाकू, कांच की बोतल और ईंट लिए थे। जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंककर मारा। मेरे गर्दन झुकाने पर पत्थर कांच में लगा और कांच टूट गया। फिर शिवदीप ने चाकू से मेरे ऊपर हमला किया। बचने पर कांच की बोतल मारी। तब बचाने के लिए स्टाफ सोनू आगे आ गया। उसके हाथ में बोतल लगी। इससे वो घायल हो गया। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ रेनू और रामवती से मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भागने लगा। तब लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। नकाब हटाया तो शिवदीप था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
13 लोगों पर केस दर्ज हमला के बाद डॉ. मंदीप को भर्ती कर लिया गया। मारपीट में उनको चोट आई है। डॉ. मंदीप ने विश्वविद्यालय चौकी में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शिवदीप, रितिक, दीपक, मयंक, जयंत और 8 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। सीओ सदर आईपीएस अरीबा नोमान ने बताया कि शिवदीप ने अपने दोस्तों के साथ अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट व तोड़फोड़ की है। शिवदीप को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———————– ये खबर भी पढ़िए- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद- बोले मौलाना शहाबुद्दीन:कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर सांसद बर्क ने कहा- गुमराह मत करिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को कहा- दुनिया में सबसे पहले हजरत आदम आए और तमाम इंसानियत उनकी ही औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी आदम की ही औलाद हैं। असली-नकली का फर्क करने वाला खुद नकली होता है। पढ़ें पूरी खबर…