राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने के बाद चर्चा में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन को हर रोज राणा सांगा चौक से गुजरना होगा। क्योंकि सपा सांसद का आवास जहां है, उसी क्षेत्र के पार्षद शरद चौहान ने उनके घर के पास के चौराहा का नाम स्पीड कलर लैब तिराहा से बदलकर राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में पास करा लिया है। ‘आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा के नाम पर होगा। इस तिराहा को हमने इसलिए चुना क्योंकि सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास इसी तिराहा के पास है। सपा सांसद जब भी यहां से गुजरें तो राणा सांगा चौक के नाम पर वे राणा सांगा को याद करें…उनका इतिहास पढ़ें। सपा को करारा जवाब देने के लिए इस स्थान को चुना। रामजीलाल सुमन जब भी अपने घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें राणा सांगा को प्रणाम करना होगा।’ ये कहना है आगरा नगर निगम के बागफरजाना वार्ड के भाजपा पार्षद शरद चौहान का। सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास उन्हीं के वार्ड में हैं। उन्होंने ने ही 8 सितंबर को हुए नगर निगम सदन के अधिवेशन में स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी है। इसी जगह पर राणा सांगा की विशाल प्रतिमा के लिए विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके पीछे पार्षद का ये था तर्क
पार्षद का कहना है- राणा सांगा शूरवीर थे। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने पिछले दिनों वीर योद्धा राणा सांगा पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की। राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहा। इसकी पूरे देश में निंदा हुई। राणा सांगा सिर्फ क्षत्रिय समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश की शान हैं…सनातन की शान हैं। राणा सांगा को हर धर्म और वर्ग के लोग मानने वाले हैं। सपा सांसद के बयान का आगरा ही नहीं पूरे देश में विरोध हुआ। आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा के नाम पर होगा। इस तिराहा को हमने इसलिए चुना, क्योंकि सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास इसी तिराहा के पास है। सपा सांसद जब भी यहां से गुजरें तो राणा सांगा चौक के नाम पर वे राणा सांगा को याद करें…उनका इतिहास पढ़ें। सपा को करारा जवाब देने के लिए इस स्थान को चुना। रामजीलाल सुमन जब भी अपने घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें राणा सांगा को प्रणाम करना होगा। अब पढ़िए सपा सांसद सुमन ने क्या कहा?
नगर निगम ने क्या प्रस्ताव पास किया है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं। नगर निगम एक स्वतंत्र इकाई है, वह चाहे जो प्रस्ताव पास करें। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना। अब जानिए सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास से कितना दूर है राणा सांगा चौक…
सपा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन हरीपर्वत स्थित संजय प्लेस HIG सोसाइटी में रहते हैं। इस सोसाइटी के दो गेट हैं। एक हरीपर्वत चौराहा की तरफ और दूसरा स्पीड कलर तिराहा की तरफ। इस तिराहा से सपा सांसद के आवास की बाउंड्री बमुश्किल 50 मीटर दूर होगी। उनका इसी तिराहा से निकलना होता है। इसी तिराहा का नाम राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव नगर निगम में पास हुआ है। विधायक ने दिया प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
एत्मादपुर विधानसभा के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने स्पीड कलर लैब तिराहा पर ही राणा सांगा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उनका कहना है कि राणा सांगा सभी की वीरता के किस्से सभी ने सुने हैं। आने वाली पीढ़ी उनके शौर्य को याद रखे, उनका इतिहास जान सके…इसलिए स्पीड कलर लैब तिराहा पर राणा सांगा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। यहां लगाने का एक मकसद ये भी है कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी यहां आते-जाते उनके दर्शन कर सकें। दोनों नेता क्षत्रिय समाज से जुड़े हैं
सपा सांसद के आवास के पास राणा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजने वाले विधायक डा. धर्मपाल सिंह और नगर निगम में स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा चौक का प्रस्ताव रखने वाले पार्षद शरद चौहान, दोनों ही नेता क्षत्रिय समाज से आते हैं। अब जानिए स्पीड कलर लैब तिराहा का इतिहास…
आगरा के विख्यात फोटोग्राफर स्वर्गीय सत्यनारायण गोयल ने 1988 में एमजी रोड, संजय प्लेस पर स्पीड कलर लैब की स्थापना की थी। तभी से इस तिराहा का नाम स्पीड कलर लैब तिराहा पड़ गया। इस जगह को लोग इसी नाम से जानते हैं। सुमन ने राज्यसभा में क्या कहा था… सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। 26 मार्च को सपा सांसद के घर हमला और तोड़फोड़
राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर 26 मार्च को करणी सेना ने हमला कर दिया। कार्यकर्ता पहचान छिपाकर करीब 50 गाड़ियों में आगरा पहुंचे। 2 बुलडोजर भी लेकर आए थे। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव किया। सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली। झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए। जब ये बवाल हो रहा था, उस वक्त सपा सांसद रामजीलाल सुमन दिल्ली में थे। अब जानिए कौन हैं रामजी लाल सुमन राणा सांगा मेवाड़ के राजा थे, 19 साल राज किया राणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) ने राजस्थान के मेवाड़ में 1509 से 1528 तक शासन किया। वे उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे और राणा रायमल के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्होंने मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया। उसके तहत राजपूताना के सभी राजाओं को संगठित किया। राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एक किया। इन्होंने दिल्ली, गुजरात और मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की रक्षा की। ————– ये खबर भी पढ़ें… KGMU की ऑफिसर को जज बनकर इंप्रेस किया:कानपुर में 59 लाख लेकर भागा; मैट्रिमोनियल साइट्स पर हुई थी मुलाकात लखनऊ KGMU की नर्सिंग ऑफिसर से जज बनकर मेट्रोमोनियल साइट पर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। लग्जरी कार के नाम पर 59.50 लाख रुपए लिए। फिर कानपुर में युवती को छोड़कर भाग निकला। लखनऊ निवासी युवती ने कानपुर के कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…