मॉरीशस PM गंगा आरती देख रहे:दशाश्वमेध घाट पर विवेकानंद क्रूज से पहुंचे, साथ में पत्नी और 70 डेलीगेट्स का समूह भी आया

मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ​​​​​​विवेकानंद क्रूज से दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। यहां पर गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और 70 डेलीगेट्स में भी थे। आर्चक आरती कर रहे हैं। इस बार बाढ़ के कारण छत पर आरती हो रही है। क्रूज को दोनों देशों के झंडे और फूलों से सजाया गया। वहीं, मॉरीशस के PM के स्वागत के लिए रास्ते में 6 जगहों पर संस्कृति विभाग ने मंच बनाए। यहां सांस्कृतिक नृत्य करते हुए टोलियों ने PM का मन मोह लिया। झूला, मयूर और धोबिया नृत्य से उनका स्वागत हुआ। पूर्वांचल के प्रमुख लोकगीत कजरी, बिरहा, चैती और कहरवा की प्रस्तुति दी गई। 3 तस्वीरें देखिए मॉरीशस PM बोले- जो स्वागत मुझे मिला, उससे आश्चर्यचकित रह गया
मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- हमारे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति आपके दिखाए गए उदार शिष्टाचार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना ​​है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं। मॉरीशस के PM के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…