लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी की पासआउट छात्रा ने क्लासमेट लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करके लाखों रुपए ऐंठ लिए और जुए में हार गया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने दूरी बनाई, तो निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित छात्रा ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभूति खंड थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोरखपुर के जगदीशपुर निवासी राज गौरव यादव से उसकी एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी। दोस्ती के बाद उसने धीरे-धीरे उस पर भरोसा जमा लिया। इस बीच युवक ने उसकी कई तस्वीरें खींचीं और झूठी प्रेग्नेंसी जांच रिपोर्ट उसके परिवार को भेज दी। पढ़िए छात्रा की तहरीर… क्या पहनना है, किससे मिलना है.. यह भी तय करता था पीड़िता का कहना है कि आर्थिक मदद के नाम पर उससे और उसके परिवार से बार-बार पैसे उधार लिए। लगातार पैसों की मांग करता रहा। बाद में छात्रा को पता चला कि राज गौरव सट्टेबाजी में लिप्त है। विरोध करने पर उसने उनकी निजी जानकारियां और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप है कि युवक उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और निजी दस्तावेजों की जानकारी लेकर उस पर कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं, यह भी तय करता था कि वह किससे मिलेगी और क्या पहनेगी। कई बार विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। घर में वॉट्सऐप पर भेज दी प्रेग्नेंसी जांच की रिपोर्ट पीड़िता का आरोप है कि उसने जबरन होटल या घर पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसकी बात न मानने पर प्रेग्नेंसी जांच रिपोर्ट चुरा ली और उसके परिवार को वॉट्सऐप पर भेज दी और झूठा आरोप लगाया कि उसने गर्भपात कराया है। युवक अलग-अलग मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लगातार धमकी और ब्लैकमेल करता है। हजारों कॉल और मैसेज भेजकर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। एमिटी यूनिवर्सिटी में 10 दिन में 3 बड़े मामले क्लासमेट को मारे डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट को डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे गए थे। यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में हुई। स्टूडेंट को कार में बैठाकर उसके दो क्लासमेट (एक लड़का-एक लड़की) ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े थे। इस दौरान वे यह भी कहते रहे- चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और मार खाएगा। छात्र की पिटाई का वीडियो भी बनवाया और अब वायरल कर दिया था। मामले में चिनहट थाने में FIR दर्ज की गई है। लॉ स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। गाड़ी में बैठे एक लड़के को 2 स्टूडेंट्स मार रहे हैं। इनमें से एक लड़की है। पहले उसने 5 से 6 थप्पड़ मारे। इसके बाद एक दूसरे लड़के ने गालियां देते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़िए यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट पर पिस्टल तान धमकी दी लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को युवक ने जान से मारने की धमकी दी। छात्र का आरोप है कि युवक ने पहले फोन पर गालियां दीं। विरोध किया तो सामने से आ कर पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों के जुटने से वो भाग गया। पीड़ित छात्र ने इस मामले में चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्र व्योम यादव एमिटी यूनिवर्सिटी में B.B.A द्वितीय वर्ष का छात्र है। व्योम के अनुसार 9 सितंबर को दोपहर 3:28 बजे, उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गालियां दीं। पूरी खबर पढ़िए …………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में हैदर कैनाल बचाने के लिए जुटे हजारों युवा:आजाद समाज पार्टी के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन, जाम कर दिया परिवर्तन चौक लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के बैनर तले हजारों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास रोक लिया। बैरिकेडिंग लगने के बाद सब वहीं धरने पर बैठ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर