गाजीपुर में सुभासपा कार्यकर्ता को एक महिला कॉन्स्टेबल ने एसपी ऑफिस में ही पीट दिया। सुभासपा कार्यकर्ता ज्ञापन देने आए थे। तभी एक कार्यकर्ता का एसपी ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल से बैड टच हो गया। इससे भड़की कॉन्स्टेबल ने जिलाध्यक्ष के सामने ही कार्यकर्ता पर थप्पड़ बरसा दिए। कॉन्स्टेबल ने 4 सेकेंड में 4 थप्पड़ मारे। साथ ही उसे धक्के मारते हुए ऑफिस से बाहर कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पार्टी के नेताओं ने बीच-बचाव किया। इस पूरी घटना का 38 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव पर विवादित बयान दिया था। इसके खिलाफ गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेताओं ने गाजीपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शौकत अली का पुतला फूंका। साथ ही शौकत पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शहर में प्रदर्शन करने के बाद सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इसके बाद यही लोग एसपी डॉ. ईरज राजा के ऑफिस पहुंच गए। इसी दौरान महिला सिपाही पूनम पटेल को एक कार्यकर्ता ने बैड टच कर दिया। इस पर पूनम भड़क गईं। बैड टच करने वाले कार्यकर्ता पीटने लगीं। कहने लगीं, मेरे हाथ कैसे लगाया
वीडियो में दिख रहा है कि कॉन्स्टेबल सुभासपा कार्यकर्ता को पीटते हुए एसपी ऑफिस के बाहर ला रही हैं। जबकि सुभासपा कार्यकर्ता हाथों से अपना चेहरा बचाता नजर आ रहा है। कॉन्स्टेबल ने 4 सेकेंड में उसे 4 थप्पड़ जड़े। साथ ही कहती रहीं कि हाथ कैसे लगाया? मार-मारकर थोबड़ा बिगाड़ दूंगी। कोई कुछ भी करके चला जाएगा क्या? बाद में सुभासपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने बीच-बचाव किया। कार्यकर्ता को हिदायत दी। तब जाकर महिला कॉन्स्टेबल शांत हुईं। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि सुभासपा कार्यकर्ता और कॉन्स्टेबल के बीच में कुछ गलतफहमी हो गई थी। इसके चलते ऐसी घटना हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता और कॉन्स्टेबल के बीच गलतफहमी हो गई थी। कार्यकर्ता का कोई गलत इरादा नहीं था। हम इस मामले में कोई कानून कार्रवाई नहीं चाहते। ————————- ये खबर भी पढ़ें महराजगंज में लड़की को घर से खींच ले गया तेंदुआ, मच्छरदानी समेत 50 मीटर घसीटा महराजगंज में 15 साल की लड़की को तेंदुआ उठा ले गया। लड़की घर के भीतर चारपाई पर सो रही थी। मच्छरदानी लगा रखी थी। लेकिन तेंदुआ उसे मच्छरदानी समेत घसीट ले गया। पूरी खबर पढ़ें