कन्नौज में सिरफिरे प्रेमी ने तमंचे की नोक पर प्रेमिका के बच्चे को बंधक बना लिया। प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अफसर आरोपी को समझाने में लगे हैं। युवक ने तमंचे को अपने कनपटी पर लगा रखा है। उसका कहना है उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। वह उसके ही साथ रहना चाहता है। उसके बगल में बैठा बच्चा सहमा हुआ है। युवक खुद को मारने की धमकी दे रहा है। बच्चे के परिजन घर के बाहर रोने लगे। महिला पुलिसकर्मी उन्हें संभलाने में जुटी हैं। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है। देखें 3 फोटो…. ——————————— ये खबर भी पढ़ेंः- धान काटने वाली गाड़ी से कुचलकर भाई-बहन की मौत:सिर-पैर के ऊपर से पहिया निकला, शाहजहांपुर में बाइक से कोचिंग जा रहे थे शाहजहांपुर में धान काटने वाली कंबाइन मशीन गाड़ी से कुचलकर भाई-बहन की मौत हो गई। भाई-बहन कंबाइन के पिछले पहिए के नीचे आ गए। पड़ोसी दूसरे छोर पर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग घायल भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर