लखनऊ में 100 की स्पीड में बेकाबू थार ने ई-ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-ऑटो सवार लोग सड़क पर छिटककर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 3 एम्बुलेंस पहुंचीं। घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक थार छोड़कर भाग गया। हादसा शनिवार शाम 7 बजे कैंट इलाके में कमांड हॉस्पिटल के पास हुआ। मृतकों की पहचान निगोहां के उतरावां के मोहित (23) और उमेश साहू (26) के रूप में हुई। मोहित की शादी इसी साल 28 फरवरी को हुई थी। उसकी पत्नी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। उसे पति के मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उमेश की शादी 2022 में हुई। उसके दो बच्चे हैं। घायलों में निगोहां के करनपुर निवासी भूपेंद्र, अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित यादव शामिल हैं। 3 तस्वीरें देखिए… सभी सवार 10-10 फीट दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी सवारियां सड़क पर 10-10 फीट दूर जा गिरे। 8 लोगों में से 4 के शरीर में कोई हरकत नहीं थी और दूसरे युवक सड़क पर तड़पते हुए कराहने लगे। आनन-फानन में सबको सड़क के किनारे किया गया। इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस भी आ गईं। इन सबको राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया। सभी घायलों को कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घरवालों से बिना बताए मंदिर जा रहे थे
मोहित के पिता राम सनेही ने बताया- बेटा मजदूरी करता था। वह शनिवार को घर को किसी को बिना बताए दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन करने गया था। वहीं, उमेश ई-ऑटो का ड्राइवर था। ई-ऑटो से दोस्तों को लेकर खाटू श्याम बंधे के पास दर्शन के लिए निकला था। साले रंजीत ने बताया- उमेश की शादी 2022 में कीर्ति से हुई थी। उसके दो बच्चे 2 साल का बेटा स्वास्तिक और बेटी गौरी है। 2 साल का बेटा और 6 महीने की बेटी है उमेश साहू के साले करण साहू ने बताया कि कल शाम को बहन का फोन आया उसने बताया कि तेलीबाग में जीजा का एक्सीडेंट हो गया है। वह घर से खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए निकले थे। जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किसी थार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर के आए जहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी जान चली गई है। परिवार में उनकी मां, पत्नी कीर्ति साहू, 2 साल का बेटा स्वास्तिक और 6 महीने की बिटिया है। हादसे के बाद एसओ कैंट गुरमीत कौर ने कहा- थार को रात में ही सीज करके थाने में रखवा दी है। ड्राइवर अक्षय प्रताप को हिरासत में ले लिया गया है। वह पीजीआई इलाके का रहने वाला है। उसने कहा है कि नशे में नहीं था। हालांकि, मेडिकल जांच कराई जा रही है। ————————– यह खबर भी पढ़िए… चेन स्नेचरों ने स्कूटी पर मारी लात, व्यवसायी की मौत…VIDEO:बदमाशों ने झपट ली थी चेन, चोर-चोर चिल्लाते हुए पीछा किया लखनऊ में बदमाशों ने एक व्यवसायी की चेन झपट ली। इसके बाद व्यवसायी ने चोर-चोर चिल्लाते हुए अपनी स्कूटी से पीछा कर लिया। बदमाश ये देखकर धीरे हुए और व्यवसायी को पीछे आने दिया। कुछ दूर चलकर व्यवसायी की स्कूटी पर लात मार दी जिससे वह गिरे और ऑन स्पॉट उनकी मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)