मेरठ में गुर्जर महापंचायत में भारी हंगामा-पथराव:पुलिस ने लाठी पटकते हुए दौड़ाया; 12 हिरासत में

मेरठ में रविवार को गुर्जर महापंचायत में हंगामा हो गया। बिना परमिशन हो रहे इस महापंचायत को पुलिस ने रोक दिया। इस पर लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी पटकते हुए उन्हें दौड़ा लिया। पत्थर फेंकने वाले 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी को पुलिस लाइन लाया गया है। पुलिस ने राष्ट्रीय गुर्जर समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र भाटी गुर्जर को अरेस्ट कर लिया है। मामला दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव का है। पथराव की 4 तस्वीरें देखिए… मौके पर पहुंचे सुभाष भाटी ने बताया कि विपक्षी पार्टी ने एक अफवाह फैला दी है कि गुर्जरों का जो अपना गांव हैं वो अपने गांव के बाहर अपना नाम नहीं लिख सकते हैं। मेरा योगी जी से निवेदन है कि इस तरह का जातिवाद न फैलाया जाए। ठाकुर, गुर्जर एक हैं इसलिए जातिवाद न फैलाया जाए। यहां हमारी पंचायत के बीच से कुछ लोगों को उठा लिया गया और उन लोगों को पुलिस, प्रशासन ने अपने साथ लेकर पुलिस लाइन ले आई है।उन्होंने बताया ये पुलिस, प्रशासन की तानाशाही है। जो जातिवाद फैलाने वालों को बढ़ावा दे रही है। कहा कि मैं बेशक भाजपा को मानता हूं, लेकिन मेरे लिए मेरी बिरादरी पहले है। हम लोग यहां अपने हक की बात करने के लिए जुटे थे। बातचीत कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने हमारे साथ तानाशाही व्यवहार किया है। एसपी सिटी बोले माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे लड़के
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना दौराला क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर कुछ लड़के इकट्‌ठा होकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की गई, इन लोगों को डिस्पर्स किया गया और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। ये लोग रैली निकालने की बात चल रही थी, जिसमें कुछ लोग दूसरे जिलों से आए हैं। यहां पर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। इसका पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है। कोई पत्थरबाजी नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला समझिए…
दरअसल पिछले दिनों मेरठ में कपसाड़ गांव के बाहर ठाकुरों ने सम्राट मिहिर भोज के नाम से एक गेट लगाया था। इस गेट के ऊपर राजपूत सम्राट मिहिर भोज लिखवाया गया था। इसका काफी विरोध गुर्जर बिरादरी ने किया था। पुलिस, प्रशासन ने इसके बावजूद इस बोर्ड को नहीं हटाया। न ही कोई एक्शन लिया था। इसी के विरोध में आज दादरी गांव में गुर्जर बिरादरी ने पंचायत बुलाई थी। इसमें नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद से लेकर वेस्ट यूपी के लगभग 7 जिलों से बिरादरी के लोग पहुंचे थे। जैसे ही पंचायत शुरू हुई मौके पर पुलिस पहुंची और पंचायत को बंद करा दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने वहां से नेताओं को हिरासत में ले लिया। तमाम नेताओं को पुलिस गाड़ी में भरकर पुलिस लाइन ले आई है। वहां से पुलिस ने पंचायत हटवा दी है। आरोप है कि पुलिस ने हाथ में लाठी लेकर बिरादरी के लोगों को दौड़ाया उनके पीछे भागी है। इसके बाद अब पुलिस लाइन में अपने नेताओं को छुड़वाने और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ यहां बिरादरी के नेताओं का जुटान शुरू हुआ।
——– ये खबर भी पढ़ें- योगी बोले- देश विभाजित था, तभी गुलाम हुआ:हमें फिर नहीं बंटना, भारत ऐसे ही सोने की चिड़िया नहीं था गोरखपुर में योगी ने कहा- यह देश विभाजित था, इसलिए गुलाम हुआ। हमें फिर से विभाजित नहीं होना है। विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए पंच प्रण लेना होगा। ये पंच प्रण हैं- गुलामी की मानसिकता को खत्म करना होगा। अपने अंदर की हीन भावना को खत्म करना होगा। पढ़िए पूरी खबर…