प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़:ऑक्सीजन लगाकर गोरखपुर रेफर करने का आरोप

सिद्धार्थनगर के आरके सेवा आश्रम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत अस्पताल में ही हो चुकी थी। लेकिन डॉक्टरों ने मौत छिपाने के लिए उसे ऑक्सीजन लगाकर पंप मारते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी के ऑपरेशन के दौरान मौत हुई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के साड़ी तिराहा का है। देखिए तस्वीरें… सरिता के देवर ने बताया कि भाभी को डिलीवरी के लिए सुबह महराजगंज से सिद्धार्थनगर अस्पताल लाया गया था। 11 बजे तक सब कुछ ठीक था। डिलीवरी के लिए ऑपरेशन के दौरान भाभी की मौत हो गई। लेकिन मौत छिपाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने महिला को दवा देने के बहाने देर तक वहीं रोके रखा। बाद में उसे ऑक्सीजन लगाकर गोरखपुर रेफर किया गया। जबकि मौत अस्पताल में ही हो चुकी थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और मौत छिपाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। घटना के समय अस्पताल परिसर में भारी तनाव फैल गया। परिजनों ने तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रेडिंग आईपीएस सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने अस्पताल के मरीजों को खुद स्ट्रक्चर पर लादकर एम्बुलेंस पर शिफ्ट कराया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराकर बंद कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीओ विश्वजीत सौरयान व सदर एसडीएम में ऑपरेशन थिएटर का जायजा लिया। परिजनों को बातचीत कर जांच कर करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया कहा कि जांच टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ———————————————- ये भी पढ़ें ….. लखनऊ में दिखा तेंदुआ, वन विभाग बोला-घर से न निकलें; रोड क्रॉस करते समय कैमरे में कैद हुआ, पंजे के निशान मिले; प्रशासन अलर्ट लखनऊ में रविवार तड़के तेंदुआ दिखा। कैंट क्षेत्र में रोड क्रॉस करते हुए कैमरे में कैद हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां तेंदुए के पंजे के निशान मिले। इसके बाद टीम अलर्ट हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि रात में अकेले घर से बाहर न निकलें। पढ़ें पूरी खबर…