मेरठ में भाजपा नेता और BDC मेंबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने उसे 3 गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर 2 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भाजपा नेता के भाई ने कहा कि हत्यारों का एनकाउंटर होना चाहिए। मृतक की पहचान प्रमोद भड़ाना (32) के रूप में हुई है। प्रमोद पेशे से किसान था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वो भाजपा युवा समिति मंडल उपाध्यक्ष भी था। शनिवार सुबह आठ बजे अपनी बुग्गी से चारा लेकर जा रहे थे। भड़ौली और असीलपुर के बीच गन्ने के खेत से निकले एक बदमाश ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल से नमूने लिए हैं। प्रमोद को तीन गोली लगी है। गोली कंधे के नीचे कमर के पास लगी है। वारदात किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव की है। ग्रामीणों ने बताया- हमलावर के दोनों हाथों में पिस्टल थी। 2 तस्वीरें देखिए… फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो प्रमोद खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवालों ने गांव के रॉबिन के खिलाफ दी तहरीर घरवालों ने गांव के ही रहने वाले युवक रॉबिन पर हत्या का आरोप लगाया है। रॉबिन फिलहाल फरार है। बताया जा रहा है कि रॉबिन ने 5 साल पहले अपने चाचा की भी हत्या की थी। रॉबिन के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। गांव के ही युवक ने गोली मारी, 50 से अधिक राउंड फायर किए चाचा बिरम सिंह ने बताया- गांव के ही रॉबिन ने गोली मारी है। उसे करीब 50 राउंड फायर किए। भतीजे का कोई विवाद भी नहीं था। 4 दिन पहले भी इसने कहीं गोली चलाई थी, तो प्रमोद शिकायत करने चला गया था। भाई पप्पू भड़ाना बोले- हमें एनकाउंटर चाहिए कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू भड़ाना- प्रमोद मेरा भाई है। मैं तो बाहर रहता हूं। वो पूर्व भाजपा विधायक सतवीर त्यागी के साथ रहता था। कम से कम 50 गोलियां चली हैं। प्रधान के घर पर भी फायरिंग की गई। हमारे डेयरी पर गोली चली। कम से कम चार लोग थे। हमें एनकाउंटर चाहिए। 2017 में बीजेपी में आया था। तीन बहन दो भाई हैं। प्रमोद सबसे बड़ा भाई है इसे छोड़कर सबकी शादी हो चुकी है। इस बार के चुनाव में ही बीडीसी मेंबर बना था। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। अब शव को मोर्चरी से घर भेजा गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- कांग्रेस पूरी घटना को कांग्रेस ने काफी शर्मनाक बताया। यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घटना के संबंध में एक पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यूपी कांग्रेस ने X पर किया पोस्ट, लिखा- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- भड़ौली में एक युवक जिसका नाम प्रमोद भड़ाना है, उसे गोली मार दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… अलीगढ़ में TVS शोरूम मालिक की हत्या;बस पर चढ़ते समय बरसाईं गोलियां, परिजनों का हंगामा, पिता बोले- महामंडलेश्वर ने मरवाया अलीगढ़ में शुक्रवार देर रात टीवीएस शोरूम मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ गांव जाने के लिए बस पर सवार हो रहे थे। पढ़िए पूरी खबर…