प्रयागराज के ऊंचा मंडी इलाके में शनिवार देर रात ऐतिहासिक काली स्वांग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, इस पारंपरिक आयोजन के दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी आशुतोष यादव उर्फ मुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सर्राफा कारोबारी आशुतोष यादव उर्फ मुकुंद के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि युवक ने 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन, लोग दहशत में जरूर आ गए। मुट्ठीगंज का काली स्वांग हर साल नवरात्रि में आयोजित होता है। करीब 10 हजार लोग इसमें रोज शामिल होते हैं। शनिवार देर रात भी परंपरा के अनुसार यह आयोजन हो रहा था। कलाकारों ने फायर स्प्रे छोड़े। कुछ ने तलवारें भी लहराईं। भीड़ के बीच अचानक हुई फायरिंग से कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया। हालांकि, लोगों ने इसे पारंपरिक बताया। लेकिन, फायरिंग पर नाराजगी जताई। 3 तस्वीरें देखिए- सर्राफा व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आरोपी ऊंचा मंडी का ही रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह सर्राफा व्यवसायी है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सामने आया
फायरिंग, फायर स्प्रे और तलवार लहराने का वीडियो भी सामने आया है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी किस तरह बेखौफ होकर हवाई फायरिंग कर रहा है। यह भी नजर आ रहा है कि उसकी इस लापरवाही से कैसे सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो शुरू होने के 30 सेकेंड बाद युवक पिस्टल निकालकर दनादन गोलियां दागता दिखाई दे रहा है। इस दौरान तलवारें लहराई गईं। फायर स्प्रे छोड़ा गया। ACP अतरसुइया राजकुमार मीना ने कहा- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया है कि वह सर्राफा व्यवसायी है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। हर साल परंपरागत झांकी निकाली जाती है
काली स्वांग में हर साल परंपरागत झांकी निकाली जाती है। देवी काली का रूप धारण करने वाले लोग इसमें शामिल होते हैं। इनके साथ ही कलाकारों का डांस, गाना और ढोल-नगाड़ों की धुन पर तांडव देखते ही बनता है। इस जुलूस में पौराणिक कथाओं, खासकर देवी काली द्वारा राक्षसों के संहार से जुड़ी झलकियां दिखाई जाती हैं। भीड़-भाड़ वाले मोहल्लों से यह शोभायात्रा निकलती है और लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा होते हैं। प्रयागराज के पुराने मोहल्लों दारागंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज आदि में इस जुलूस का बड़ा आयोजन होता है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद स्वामी अरेस्ट: उम्र-62, आगरा के होटल में छिपा था, मैसेज भेजता था- बेबी लव यू दिल्ली में शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा में छिपा था। दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे दबिश देकर चैतन्यानंद को अरेस्ट किया और उसे दिल्ली लेकर गई। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ चल रही है। चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी स्वामी 5 अगस्त को FIR दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…